Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

आखिर किसकी शह पर चिंटू चौकसे है हवा में,पीसीसी चीफ पटवारी,सहित कांग्रेसियों ने साधी चुप्पी,तो इंदौरी कांग्रेसी ने कार्यवाही की उठाई मांग।

0 374

मामला पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपशब्द करने का,

चिंटू को लेकर कांग्रेसियों ने साधी चुप्पी,लेकिन एक कांग्रेसी यादव ने खोल दिया मोर्चा। कार्यवाही की उठाई जा रही मांग। 

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

कांग्रेस में चिंटू और सुरजीत सिंह चढ्ढा का एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद भूचाल मच गया हैं। लेकिन उक्त आग कांग्रेसियों के अंदर ही अंदर भभक रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कोई आवाज उठाने के लिए तैयार नहीं हैं। जबकि दो दो पदों पर कब्जा जमाए चिंटू चौकसे के लेकर शहर का कोई भी कांग्रेसी चिंटू को लेकर नियुक्ति के बाद से ही खुश नहीं हैं। इधर बेसहारा कांग्रेसियों की चुप्पी के बीच शहर कांग्रेस के ही कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य जिम्मेदार नेताओं से चिंटू चौकसे और पूर्व शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चढ्ढा को तलब करने के साथ ही चिंटू पर ठोस कार्यवाही की मांग उठा दी हैं। दरअसल देवेंद्र सिंह यादव ने बयान जारी करते हुए उक्त पूरे घटनाक्रम को लेकर आपत्ति तो जताई ही हैं साथ ही साथ यादव ने पार्टी के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को लेकर चिंटू द्वारा की गई टिप्पणी पर नाराजी भी जताई हैं। यहीं नहीं  देवेंद्र सिंह यादव ने चिंटू चौकसे की अनुशासनहीनता ठहराया हैं।

राहुल से लेकर पटवारी तक को शिकायत। 

इधर ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद अब देवेंद्र सिंह यादव ने चिंटू चौकसे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। यादव ने राहुल गांधी,मल्लिकार्जुन खड़गे,जीतू पटवारी से चिंटू चौकसे पर कार्यवाही की मांग उठाई हैं।

आखिर किसकी शह पर चिंटू के इतने हौसले बुलंद

दो दो पदों पर कब्जा जमाए बैठे और कांग्रेसियों की आंखों की किरकिरी बने बैठे चिंटू चौकसे जिस तरह से पार्टी के बड़े नेताओं को कुछ समझ नहीं रहे हैं। उसे लेकर अब शहरभर में यह चर्चा विषय है कि आखिरकार चिंटू चौकसे के किसकी शह पर इतने हौसले बुलंद है कि वह अपने आगे किसी को कुछ समझते ही नहीं हैं जबकि अधिकांश कांग्रेसियों का दबी इंसान में कहना है कि उक्त पूरे घटनाक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ही चिंटू के मातहत है जिसकी वजह से चिंटू जरूरत से ज्यादा हवा में उड़ रहे हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!