Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का,नशेड़ियों ने किया नाबालिक पर जानलेवा हमला,नाबालिक हुआ लापता,माता पिता ... टालमटोल इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार,जनता जाए तेल लेने,दूषित पानी सप्लाई की शिकायतों के बावजूद जिम्मे... पशुपालन विभाग,वीडियो कॉल से सार्थक ऐप में हाजरी दर्ज करने वाली दो पशु चिकित्सकों जारी हुआ कारण बताओ ... नवंबर का सुप्रीम कोर्ट का आदेश,शहरभर में आवारा श्वानों का आतंक,अब कहीं जाकर जागा इंदौर नगर निगम,लेकि... मामला कुर्मेडी की फैक्ट्रियों द्वारा गंदा पानी छोड़ने का,मंत्री की फटकार,इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार... पशुपालन विभाग, मामला एक ही परिणाम दो,एक को मिला सस्पेंशन,बाकियों को मिल रही कार्यवाही से रियायत,आखिर... पशुओं के नाम पर नदारद खुद अपना कर रहे पालनपोषण,तकनीक के सहारे सरकार को बना रहे मूर्ख,इधर खबर छापने प... डॉग बाइट,प्रतिदिन 200 शिकार,इंदौर नगर निगम में लाखों रुपयों की बंदरबांट के बाद कागजों पर दौड़ते नसबं... पशुपालन विभाग,जीपीओ हॉस्पिटल के नदारद डॉक्टर करते है मुकपशुओं से गद्दारी,हॉस्पिटल में स्वीकृत एक पद,... गोयल रिसॉर्ट कॉलोनी पार्ट two, कॉलोनाइजर प्रेम विजय गोयल ने करवाया नक्शे मे हेरफेर,राजस्व अमला जिम्म...

आदिवासी छात्रा से छेड़छाड़,गुंडागर्दी और धर्म परिवर्तन पर बनाया दबाव,आरोपी गिरफ्तार।

0 352

आदिवासी छात्रा से छेड़छाड़,गुंडागर्दी और धर्म बदलने का दबाव, आरोपी समीर खान गिरफ्तार। 

✍️प्रदीप ठाकुर ओंकारेश्वर

खंडवा में हॉस्टल में रहने वाली एक आदिवासी छात्रा के साथ छेड़छाड़ और धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। 19 साल की छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी समीर खान ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि समीर पिछले एक महीने से उसका पीछा कर रहा था। पीड़िता पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहा था। ताकि वह उससे शादी कर सके। छात्रा की शिकायत पर मोघट रोड थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सरेराह आरोपी ने गुंडागर्दी और छेड़छाड़ की।

पीड़िता के अनुसार, वह आनंदनगर मेन रोड से जा रही थी। इस दौरान समीर खान बाइक से वहां पहुंचा। और उसने पीड़िता का हाथ पकड़ लिया, और कहा कि वह तब उसका पीछा करना छोड़ेगा, जब वह हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम बन जाएगी और उससे शादी कर लेगी।  छात्रा ने समीर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया,जिसके बाद समीर ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गालियां दी। 

एक महीने से कर रहा था परेशान 

पीड़िता ने बताया कि समीर खान पिछले एक महीने से उसे परेशान कर रहा था। वह कॉलेज आते-जाते समय उसका पीछा करता था। उस पर शादी करने का दबाव बनाता था। पहले तो समीर की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब उसने सरेराह छेड़छाड़ की तो उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया।

हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पीड़िता के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा ने कहा कि यह घटना निंदनीय है, और पुलिस को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर मोघट रोड पुलिस ने आरोपी समीर खान के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट, छेड़छाड़ और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!