Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

चंदन नगर नामकरण मामला,खुद भाजपा पार्षद ने आयुक्त सहित जिम्मेदारों को दिखाया आईना,बिना जांच के बहाली पर परिषद बैठक में उठे सवाल।

0 874

न्यूज with tadka डॉट कॉम ने उठाया था मुद्दा,
नगर निगम परिषद बैठक
चंदन नगर नामकरण मामला गूंजा,आयुक्त के पास जवाब नहीं ,खुद भाजपा पार्षद ने दिखाया आइना, देवलासे, राणा,का उठाया मुद्दा।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

न्यूज with tadka डॉट कॉम ने चंदन नगर नामकरण मामले को लेकर नगर निगम परिषद की बैठक में दोषी अधिकारियों की बहाली का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव,सहित अन्य अधिकारियों को आईना दिखा दिया। दरअसल इंदौर के वार्ड एक से भाजपा पार्षद महेश चौधरी ने चंदन नगर नामकरण मामले में दोषी अधिकारियों वैभव देवलासे,मनीषा राणा की आयुक्त दिलीप कुमार यादव द्वारा की गई बहाली पर उंगली उठाई। इधर उक्त मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पार्षदों ने दोषी निगम अधिकारी वैभव देवलासे,मनीषा राणा की बहाली पर सीधे आयुक्त दिलीप कुमार यादव से सवाल कर दिया। जिसका जवाब आयुक्त दिलीप कुमार यादव तक नहीं दे पाए। इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उक्त मामले में संज्ञान लेते हुए बहाली का खुद भी विरोध किया।

महापौर ने कहा जब तक जांच तब तक काम नहीं करवाया जाए।

इधर भाजपा पार्षद महेश चौधरी द्वारा पूछे गए सवाल पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुझाव देते हुए कहा कि जब तक दोषी अधिकारियों पर जांच चल रही हैं। तब तक ऐसे अधिकारियों से कार्य नहीं करवाया जाए।

न्यूज with tadka डॉट कॉम उठा रहा मामला।

चंदन नगर नामकरण मामला न्यूज with tadka डॉट कॉम लगातार उठा रहा हैं। उक्त मामले में आयुक्त द्वारा अधिकारियों वैभव देवलासे और मनीषा राणा की बहाली किए जाने पर भी मुद्दा उठाया था। लेकिन आज खुद भाजपा पार्षद महेश चौधरी ने उक्त मामला परिषद बैठक में उठाते हुए मौजुदा जिम्मेदारों को आईना दिखा दिया। लिहाजा अब यह तय किया गया है कि अगले सात दिनों में उक्त मामले की जांच समिति द्वारा जांच किए जाने के बाद दोषी अधिकारियों की सेवा तक समाप्त की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!