Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

कलेक्टर्स कमिश्नर कांफ्रेंस,इंदौर संभागीय डीएम ने नवाचारों से कराया अवगत,इंदौर खंडवा और झाबुआ कलेक्टर ने बताई उपलब्धियां

0 853

कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कॉन्फ्रेंस ,

इंदौर संभाग के कलेक्टर्स ने नवाचारों का किया प्रस्तुतिकरण


इंदौर में वायु गुणवत्ता, झाबुआ में कुपोषण निवारण और खंडवा में जल संरक्षण को दिया बढ़ावा*

भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मंगलवार को प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स-कमिश्नर्स की कॉन्फ्रेंस प्रारम्भ हुई। यह कॉन्फ्रेंस कई मायनों में एक अलग तरह से आयोजित हुई है। इस बार की कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर्स व कमिश्नर्स को जिलो में उनके नवाचारों के लिए अलग से समय दिया गया। इन नवाचारों में इंदौर संभाग के जिला कलेक्टर्स द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर में वायु गुणवत्ता के सम्बंध में प्रस्तुतिकरण किया गया। खंडवा कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने जल संरक्षण के लिए किए गए कार्यों के बारे में तो झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा ने कुपोषण निवारण के लिए उनके द्वारा प्रारम्भ किये गए मोटी आयी का प्रस्तुतिकरण किया। इंदौर संभाग के इन कलेक्टर्स के नवाचारों से मिले परिणामों को सराहना भी मिली।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम, 2023 और 2025 में इंदौर रहा नंबर एक 

2019 में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 131 शहरों को चुना गया था। इसमें इंदौर का बड़ा नाम हुआ है। इस कार्यक्रम में इंदौर वर्ष 2023 और 2025 में स्वच्छ वायु में नम्बर एक पर रहा है। इस कार्यक्रम में इंदौर में ऐसे कार्य किये गए जो शहर में उड़ने वाली धूल को कंट्रोल कर दिखाया गया। इसके तहत पेड़ भी लगाना एक बड़ा कारण माना गया। जबकि सड़कों को धूल से मुक्त रखा गया था।

जल संरचनाओं को अतिक्रमण मुक्त कर जल संरक्षण योग्य बनाया

खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने खंडवा शहर में जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान उन्होंने मियांवाकी पद्धति से किए गए पौधरोपण और “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में कराए गए पौधरोपण के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने खंडवा शहर के शक्कर तालाब और दूध तलाई क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर वहां जल संरक्षण के लिए कार्य किए गए। इसके अलावा उन्होंने शहर के पदम कुंड, सूरजकुंड, रामेश्वर कुंड, झीलोद्यान और भवानी माता के कुएं की साफ-सफाई कराकर वहां जल संरक्षण के लिए कार्य किये। इसके अलावा खंडवा में सभी अशासकीय एवं शासकीय भवनों की पक्की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर वर्षा के जल को संरक्षित किया गया।

झाबुआ में मोटी आयी से कुपोषण निवारण में मिला सहयोग

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा ने कॉन्फ्रेंस में कुपोषण निवारण के लिए उनके द्वारा प्रारम्भ किये गए मोटी आयी अभियान के बारे में प्रस्तुतिकरण किया। इस अभियान में हर गांव में ऐसी महिला को चुना गया, जिनका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है,जो अपने बच्चो की परवरिश में भोजन का पूरा ध्यान रखती है। उस महिला को सम्बंधित आगनवाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों की जिम्मेदारी दी गई। पहले चरण में 1325 महिलाओं को चुना गया था। दूसरे चरण पर अभी कार्य प्रारम्भ हुआ है। इसमें 467 महिलाओं को चुना गया है। पहले चरण में अच्छा परिणाम मिला। इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!