Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

बारिश थमते ही शहर में नगर निगम करेगा 380 किमी सीसी सड़क का निर्माण और पेंचवर्क। अन्य एजेंसियो के पाप भुगत रहा निगम।

0 359
बारिश रुकते ही नगर निगम करेगा शहर की 380 किमी सड़क का निर्माण, सीमेंट क्रांकिट की होगी सड़के,अन्य सड़को का भी होगा पेचवर्क। 
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जताई अधिकारियों पर नाराजी, अन्य एजेंसियों के पाप भुगत रहा नगर निगम ।

 

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 
शहर की 380 किलोमीटर की कुल सड़के अब सीमेंट क्रांकिट की बनाई जाएगी। जिनमें विजय नगर, महालक्ष्मी नगर की सड़के भी शामिल हैं। लगभग सभी सड़को के टेंडर तक हो गए हैं। नगर निगम अब बारिश थमने का इंतजार कर रहा हैं। ताकि उचित माहौल में इस कार्य का श्रीगणेश किया जा सके। इधर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम जनकार्य विभागीय अमले को स्पष्ट चेता दिया है कि पेंचवर्क सहित अन्य कार्यों में लापरवाही देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
अन्य एजेंसियों के पाप भुगत रहा निगम।
इधर एमपीआरडीसी, PWD, और इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे ब्रिज की वजह से भी हालात काफ़ी बद से बदतर हो गए हैं। एक इंदौर विकास प्राधिकरण को छोड़ दे तो अन्य एजेंसियो की वजह से आम जनता परेशान हो रही हैं। एजेंसियो द्वारा ब्रिज निर्माण में की जा रही लेटलतीफी, और ब्रिज निर्माण के बाद सर्विस रोड का निर्माण और मरम्मत इन एजेंसियों द्वारा नहीं की गई हैं। लिहाजा इन सभी एजेंसियों के पाप नगर निगम भुगत रहा हैं।
कई सड़के जिन्हें अब सीसी रोड में तब्दील किया जाएगा, जल निकासी का भी रखा जाएगा ख्याल। 

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने चर्चा में कहा कि शहर की कई सड़के ऐसी हैं। जहां बारिश के पूर्व और बाद में नगर निगम पेंचवर्क का कार्य वर्षों से करता आया हैं। लेकिन अब नगर निगम ने कुल 380 किमी शहरी सीमा की सड़के चिन्हित की हैं। जिन्हें अब नगर निगम सीसी रोड में तब्दील करेगा। ताकि इनका जीवन काल लंबा हो।
निगम जनकार्य विभाग पर भड़के महापौर। 
फिलहाल जिस तरह से शहरभर में सड़को को लेकर नगर निगम की छबि खराब की जा रही हैं। उसे लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव नगर निगम जनकार्य विभागीय अमले से खासे नाराज हैं। उन्होंने जनकार्य  विभाग अमले को चेता दिया है कि नगर निगम की छबि जिस तरह से खराब की जा रही हैं। वह सहन नहीं की जाएगी। विभागीय अमला इस हेतु ध्यान दे और समय रहते सभी कार्य पूरे करें ताकि जनता के बीच नगर निगम की इमेज खराब न हो।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!