Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ...

IDA प्रशासनिक सर्जरी,इन दावेदारों को राजनीतिक बोर्ड की आस,लंबे कयासों का कब होगा हल!

0 661

प्रशासनिक सर्जरी के बाद अब IDA राजनीतिक बोर्ड की हलचल तेज़,दावेदार उत्साहित,लेकिन सरकार कर रही हैं विचार!

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

इंदौर विकास प्राधिकरण में प्रशासनिक सर्जरी के बाद अब राजनीतिक बोर्ड यानी,सत्ता रूढ़ भाजपा से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,बोर्ड सदस्यों को लेकर सुगबुगाहट जोर तो पकड़ रही हैं। दावेदार जिनमें पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता,पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदीवे, पूर्व विधायक जीतू जिराती,पूर्व कांग्रेस विधायक अब भाजपा नेता संजय शुक्ला, के साथ ही अन्य सभी पदों के लिए अब पूर्व पार्षद MIC सदस्य दिलीप शर्मा, पूर्व निगम सभापति अजय सिंह नरूका,पूर्व MIC सदस्य चंदू शिंदे, भाजपा नेता मुकेश राजावत, भाजपा नेता अखिलेश शाह, जैसे नाम चल भी पड़े हैं, दरअसल इनमें से ही भाजपा नेता जो कि लूप लाइन की मार झेल रहे हैं। उन्हें अब मुख्य प्रवाह में लाने के कयास लगाए जा रहे हैं। ताकि ऐसे नेता भी अब मैदान में आए जिन्होंने लोकसभा हो,या विधानसभा या फिर नगरीय निकाय। हर मोर्चे अपना 100 प्रतिशत पार्टी को दिया हैं। लेकिन इधर अभी लंबे बार बार कयासों के बाद मोहन सरकार क्या फैसला लेती हैं ये इतनी बार में उम्मीदों के बावजूद पत्ते खोलने को तैयार नहीं हैं। क्योंकि दूसरा एक विश्वनीय सूत्र कहता है कि अभी भी इंतजार में देरी हैं। मतलब फैसला होना बाकी हैं।

अध्यक्ष के लिए यह नाम

इंदौर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष को लेकर जो नाम चर्चा में है उनमें पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता,पूर्व विधायक जीतू जिराती, और अब भाजपा नेता संजय शुक्ला प्रमुख हैं। जो IDA अध्यक्ष बनने की चाह तो रखते हैं। साथ ही साथ वह उन्हें उनके पूर्व में किए पार्टी के योगदान के लिए कुछ न कुछ मिलना तय माना जा रहा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!