Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, IDA भू अर्जन विभाग, बाबू की जमकर मनमानी,ईश्वर सिंह परमार और बेटे की जुगलबंदी से आमजनता परेशा... INDORE शहर बनाएगा एक और रिकॉर्ड,सेग्रीगेशन WITH सेल्फी की महापौर- निगम कमिश्नर ने की शुरुआत। INDORE,IDA में लोकसूचना बना मज़ाक, व्यापक जनहित की बात, सैलेरी-संपत्ति का ब्यौरा देने में बहानेबाजी... INDORE माननीय न्यायालय के आदेशों के बावजूद,औपचारिकताएं कर रहा नगर निगम,PRJ OOH और सुपीरियर सर्विसेज ... INDORE कांड हो जाते हैं,जिम्मेदार समिति प्रभारियों को मिलती है छूट,कार्यवाही की बजाय महंगी गाड़ियां ... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की उदासीनता,खतरे में आमजनता की जान,मेयर का कहना PRJ OOH हो या सुपीरियर... INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ...

पीएम आवास, निगम अधिकारियों से नाराज़ गुलमर्ग परिसर के लोगों ने घेरा मंत्रीजी को,एक सप्ताह का आश्वासन तब कहीं जाकर छुटी जान।

0 587

पीएम आवास योजना, मंत्री जी फंसे, लापरवाह अधिकारियों की वजह से,गुलमर्ग परिसर रहवासियों ने घेरा तुलसी सिलावट को,एक सप्ताह के आश्वाशन पर छूटी जान।

✍️अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

प्रधानमंत्री आवास योजना को इंदौर नगर निगम के अधिकारियों जिनमें अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे, अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी, संतोषी गुप्ता सहित अन्य अमले मजाक बना रखा हैं। रहवासी यहां हुए घटिया निर्माणों,अधूरे कार्यों और निगम की वादाखिलाफी से नाराज हैं। जबकि अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे सहित अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी और अन्य रहवासियों को परेशान करने, चिढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। दरअसल अब इन सभी जिम्मेदारों की वजह से प्रदेश के काबिना मंत्री तुलसी सिलावट को गुलमर्ग परिसर रहवासियों की जमकर खरी खोटी सुनानी पड़ी। रहवासियों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें दर्जनों शिकायतें गिनाने लगे। लेकिन इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट के पास कोई जवाब नहीं था। लिहाजा उन्होंने स्थिति भांपते हुए रहवासियों को शांत करने के लिए एक सप्ताह में रहवासियों की समस्याएं हल करने का आश्वाशन दे डाला। तब कहीं जाकर निगम अधिकारियों से परेशान रहवासी शांत हुए।

                         

                            यह था मामला

मंत्री तुलसी सिलावट केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियां के होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की जायजा लेने गुलमर्ग परिसर स्थित कार्यक्रम पहुंचे थे। लेकिन इस बीच उन्हें रहवासियों ने घेर लिया।

रहवासियों ने बताई अपनी पीड़ा

जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को रहवासियों द्वारा बताया गया कि निगम अधिकारियों ने उन्हें बहुत परेशान कर रखा हैं।  इसी बात से वह नाराज हैं। क्योंकि महीनों नहीं सालों से वो MTH स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे,अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी,और संतोषी गुप्ता उन्हें चक्कर लगवाने के अलावा कुछ नहीं करते हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!