Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नशे के खिलाफ एकजुट पूरा शहर,इंदौरी,क्रिकेटर,पूरे पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ लगाई दौड़। INDORE हवा में ही उड़ा ऑक्सीजन पार्क,अब एक पेड़ मां के नाम,नगर निगम की बजट खुटाओ योजना जारी,निगमायुक... INDORE न्यूज़ WITH तड़का डॉट कॉम की ख़बर का असर,टूटेगा दौलतगंज का अवैध निर्माण! महापौर सख़्त, किसी भी... INDORE कनाडिया पुलिस के हाथों लगा, अवैध शराब तस्कर गिरोह,पूछताछ में इंदौरी शराब ठेकेदार की खुल सकती ... INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत...

13 दिन के शादीशुदा जोड़े की कहानी अभी भी बाकी,परिजन दुखी,सोनम अभी भी लापता!

0 931

इंदौर से लेकर शिलांग तक छुपे दंपत्ति के राज़,शिलांग पुलिस पर निर्भर पूरी कहानी,आखिर क्या है सच ? सबको जानने की है बेसब्री!

 

अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर 

 

11 मई को धूमधाम से शादी के बाद महज 13 दिन की जिंदगी जीने वाले राजा रघुवंशी और फिलहाल लापता उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की कहानी जानने को लेकर लोगों में उत्सुकता बहुत ज्यादा हैं। दरअसल 20 मई को इंदौर से हनीमून ट्रिप पर निकले इस दंपत्ति को कुछ भी ज्ञात नहीं था,न ही इनके खुशी खुशी ट्रिप पर भेजने वाले परिजनों को कि शिलांग गए,राजा रघुवंशी की लाश,उन्हें देखना पड़ेगी,और उसके पूर्व 13 दिन उनकी उम्मीद में तड़पना पड़ेगा। लेकिन अभी यह घटनाक्रम रहस्य बन गया हैं। इधर मृतक की पत्नी सोनम की लाश या वह जिंदा हैं, जिस स्थिति में भी हो मिल नहीं रही हैं। ऐसे हालातों को लेकर अब क्राइम पेट्रोल देखने वाले लोगों में तरह तरह की बातें हो रही हैं। इन चर्चाओं में सबसे ज्यादा स्थानीय शिलांग के कोई गैंग द्वारा यह सब करने की बातें चल पड़ी है तो साथ ही साथ स्थानीय होटल स्टॉफ,गाइड,की मिलीभगत की भी बातें हो रही हैं। खैर अब बात क्या सही क्या गलत यह वहां कि स्थानीय पुलिस पर ही निर्भर हैं। फिलहाल उक्त घटनाक्रम का रहस्य हर कोई जानना चाहता है कि आखिरकार हुआ क्या था,राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के साथ ???? इधर परिजनों की चिंता और आस यह भी है कि काश दोनों वापस आ जाए या फिर इस टूर पर जाते ही नहीं।

बहुत बहुत हृदयविदारक घटनाक्रम,पहले पहलगाम में इंदौरी की शहादत,और अब एक और नहीं भूलने वाला नासूर घटनाक्रम जिसकी सच्चाई अभी बाकी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!