Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Rohtak News: HIV पॉजिटिव पति ने पत्नी को नाखून से खरोंचा, संक्रमण फैलाने की कोशिश का आरोप; पुलिस ने ... Haryana Speaker Visit: शहीद विनय नरवाल के परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष, शहीद का दर्जा और संस्थान ... Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, 43 डिग्री पहुंचा पारा; रात में भी चलेगी... Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए बीजेपी उम्मीदवार घोषित, देखें ... Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने... Haryana Civic Polls 2026: इनेलो ने घोषित किए मेयर पद के उम्मीदवार, सोनीपत और पंचकूला के लिए इन चेहरो... Sonipat Politics: सोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से किया ... Haryana High Court: हरियाणा के IAS अफसर पर हाई कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना, वेतन से कटेगी राशि Private School Fee Hike: निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक; फीस, ड्रेस और किताबों में पारदर्शिता अनिवार्...

BJP नेता ने सरेआम उतार दिए अपने कपड़े, महिला को दिखाया… शिकायत पर पार्टी ने लिया ये एक्शन

0 117

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक भाजपा पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा महिला के साथ सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया और अश्लील इशारे किए. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. घटना से क्षेत्र में रोष व्याप्त है और पुलिस जांच कर रही है.

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां के बंटवाल तालुक के इडकिडु गांव में एक ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा एक महिला के सामने सार्वजनिक रूप से अपने प्राइवेट पार्ट दिखाया गया. आरोपी ने महिला को अश्लील इशारे भी किए. महिला ने विट्टला पुलिस स्टेशन में आरोपी पद्मनाभ सापल्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है. घटना के बाद उसे पार्टी से निष्कासित किया गया है.

महिला ने आरोपी की शिकायत विट्टल पुलिस से की. शिकायत दर्ज होते ही पुत्तूर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष दयानंद शेट्टी उजारेमरू ​​ने पद्मनाभ सापल्या की भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द करने और उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का आदेश दिया. आदेश में उसे पंचायत उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का भी निर्देश दिया गया है. घटना से इलाके के लोगों में गुस्सा है.

पुलिस ने आरोपी पर किया केस दर्ज

महिला के साथ सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करने पर पुलिस ने पंचायत उपाध्यक्ष पर केस दर्ज किया है. आरोपी ने महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया और अश्लील इशारे किए. पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया.मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पद्मनाभ सफल्या ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष है. उसने एक महिला को सड़क विवाद के सिलसिले में घर जाते समय अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया.

महिला ने रिकॉर्ड किया वीडियो

बताया जा रहा है कि जब उसने महिला ने घर पर गेट लगाने को लेकर सवाल उठाया तो आरोपी सापल्या ने उसे अपने निजी अंग दिखा दिए. शिकायत दर्ज होते ही पद्मनाभ सापल्या को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है.महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने आरोपी का वीडियो रिकार्ड किया. जब वह वीडियो बना रही थी, तब आरोपी ने यह देखकर अभद्र व्यवहार किया और अपनी शॉर्ट्स नीचे कर दी. फिर वह अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा. इस संबंध में विट्टल पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!