Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE पुलिस कमिश्नर कार्यालय जनसुनवाई,खुद कमिश्नर संतोष सिंह करते सुनवाई,पीड़ितों को हाथोंहाथ मिलता... INDORE नगर निगम झेल रहा फिजूलखर्ची की मार,चाहिए हर महीने 131 करोड़,लगातार बढ़ते खर्च का ऑडिट रिपोर्ट... West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार...

Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा

53

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. यहां शादी से पहले दूल्हे के अफेयर का खुलासा होने पर लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया. आरोप है कि इसी बात पर विवाद करते हुए लड़के वालों ने लड़की वालों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया. सोशल मीडिया के जरिए लड़की वालों को दूल्हे की कुछ फोटो और वीडियो एक लड़की के साथ मिले थे, जो दूल्हे के अफेयर को उजागर कर रही थी.

👊 तिलक चढ़ाने पहुँचे थे मेहमान, चंद मिनटों में बदल गया खूनी संघर्ष

दरअसल यह पूरा मामला रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डिहिया माडौ का है. जैसे ही तिलक चढ़ाने गए लड़की पक्ष को दूल्हे के अफेयर की जानकारी हुई, तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया. ऐसे में दोनों पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते ही कुछ ही मिनटों में हिंसक घटना में बदल गया. आरोप है कि शादी से मना करने पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने लड़की वालों को दौड़-दौड़कर पीटा, जिसमें लड़की के भाई सहित कई अन्य लोगों को चोटें आई हैं.

💰 मारपीट के साथ दहेज का सामान और कैश छीनने का आरोप

घायलों की मानें तो लड़के वालों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि तिलक चढ़ाने के लिए ले गए दहेज का सामान और कैश भी छिन लिया. फिलहाल पीड़ित पक्ष नें मामले की शिकायत बैकुंठपुर थाने में करने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. बताया गया कि 10 मई रविवार को तिलक का कार्यक्रम आयोजित था और लडकी पक्ष तिलक चढ़ाने के लिए लड़के वालों के घर पहुंचे हुए थे.

📱 सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो ने खोली पोल

यहां सब कुछ हंसी-खुशी चल रहा था, तभी लड़की पक्ष ने एक सोशल साइट पर दूल्हे की कुछ फोटो और वीडियो देखे, जिसमें दूल्हा किसी और लड़की के साथ नजर आ रहा था. लडकी पक्ष के लोगों ने जब फोटो और वीडियो के बारे में जानकारी चाही तो दूल्हे ने आनाकानी की. ऐसे में लड़की पक्ष ने शादी से तुरंत मना कर दिया. इसी के बाद बात मारपीट और दहेज का सामान छीनने तक पहुंच गई थी. पुलिस अब मामले की जाँच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!