Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Punjab Municipal Election 2026: पंजाब में 26 मई को नगर निगम चुनाव, 29 को आएंगे नतीजे, जानें पूरा शेड्यूल

18

पंजाब में एक बार फिर चुनाव होने जा रहा है। दरअसल, पंजाब नगर निगम चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है। पंजाब में आज नगर निगम और नगर परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसी के मद्देनजर पंजाब स्टेट इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी ने पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पंजाब के स्टेट इलेक्शन कमिश्नर ने ऐलान किया है कि पंजाब में 8 नगर निगम, 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायत के चुनाव 26 मई को होंगे। इसके साथ ही, इनके चुनाव नतीजे 29 मई को ऐलान किए जाएंगे।

📅 इन जिलों में होंगे चुनाव और ये है पूरा शेड्यूल

इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि मोहाली, मोगा, बटाला, बरनाला, कपूरथला, अबोहर, बठिंडा और पठानकोट नगर निगमों के लिए चुनाव होंगे। आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए नॉमिनेशन 13 मई से फाइल किए जा सकेंगे। नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 16 मई होगी। 18 मई को स्क्रूटनी होगी और 19 मई को नॉमिनेशन वापस लिए जा सकेंगे। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी।

👮 2027 का ‘सेमीफाइनल’: चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की नजर

राज्य के 8 नगर निगम और 102 नगर परिषद में चुनाव होने हैं। प्रशासन की तरफ से वार्डबंदी का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। इन चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव का ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा है। राजनीतिक पार्टियों ने अपने ऑब्जर्वर तैनात कर दिए हैं और अपने-अपने लेवल पर चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। राज्य इलेक्शन कमिश्नर ने बताया कि इस बार रिटर्निंग ऑफिसर, ADC, PCS लेवल के अधिकारियों को तैनात किया गया है। राज्य भर में 2019 वार्डों में 3977 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे और हर पोलिंग बूथ की वीडियोग्राफी की जाएगी। इसके अलावा 35 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!