Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों की मौत

15

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में नेशनल हाईवे-34 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को कुचल दिया. हादसा इतना भयानक था कि पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिसने भी हादसे का मंजर देखा, उसकी आंखें नम हो गईं.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित भंसोली कट के पास हुआ. परिवार बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और परिवार के सभी सदस्य सड़क पर दूर जा गिरे. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी.

एक ही पल में उजड़ गया परिवार

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान खुर्जा क्षेत्र के रहने वाले उत्तम सिंह, उनकी पत्नी उर्मिला और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई. बताया जा रहा कि पूरा परिवार किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी हाईवे पर हादसे का शिकार हो गया. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि लोगों की चीखें निकल गईं. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. परिवार के पांच सदस्यों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा.

ट्रक चालक मौके से फरार

हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस को घटनास्थल से हरियाणा नंबर प्लेट का एक टूटा हुआ हिस्सा मिला. उसी के आधार पर पुलिस अब आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि ट्रक चालक की पहचान हो सके.

इस हादसे की सूचना के बाद SSP दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे. उनके साथ SP सिटी अभिषेक प्रताप और सीओ सिटी प्रखर पांडे भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

क्या बोले SSP दिनेश कुमार सिंह?

बुलंदशहर SSP दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का प्रतीत हो रहा है. उन्होंने कहा है कि मृतक पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे थे, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!