Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में द्रोणिका का असर; अगले 5 दिनों तक बारिश और गरज-चमक की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

4

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. यहां हाल के दिनों में आंधी तूफान और बारिश की वजह से तापमान में नरमी देखी गई. प्रदेस में बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो इसमें कोई खास बदलाव नहीं है. मध्य छत्तीसगढ़ में भी तापमान में नरमी देखी गई है. अगले 5 दिनों में कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं और बिजली गिरने के साथ-साथ गरज और बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही अगले 4 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ के मौसम पर द्रोणिका का असर

छत्तीसगढ़ के मौसम पर द्रोणिका का असर भी देखने को मिल रहा है. एक द्रोणिका मध्य प्रदेश के मध्य भाग से छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है. इसके अलावा ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण अंतराल(upper cyclonic circulation gap) ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है.

अगले 5 दिनों के लिए तापमान में वृद्धि की संभावना

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई है. लेकिन किसी महत्वपूर्ण वृद्धि का कोई संकेत नहीं दिया है. रायपुर में 7 मई को तेज आंधी तूफान देखने को मिली है. रायपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः लगभग 39°C और 23°C रहने का अनुमान जताया गया है.

6 मई को छत्तीसगढ़ के शहरों में दर्ज किए तापमान पर नजर

राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 41.0°C और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6°C दर्ज किया गया.

रायपुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

पेण्ड्रा रोड में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जगदलपुर में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!