Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Palamu News: पलामू में दर्दनाक हादसा! दीवार गिरने से मकान मालिक के बेटे और मजदूर की मौत, इलाके में श... Palamu Police News: पलामू पुलिस की हाईटेक पहल; नक्सल और अपराध रोकने के लिए 650 जगहों पर चिपकाए QR को... Ranchi Education News: रांची में शनिवार को RTE को लेकर बड़ी बैठक; सभी निजी स्कूलों के प्राचार्य को ह... Crime News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती का शव बरामद; प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका,... Jharkhand Politics: झारखंड में भाजपा का 'मटका फोड़' आंदोलन; हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, JMM के प... DSPMU News: खेल चयन और शिक्षकों की कार्यशैली पर भारी हंगामा; छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा 7 सूत्री म... Deoghar Heritage News: बाबा मंदिर के बाद अब प्राचीन धरोहरों से भी पहचान बनाएगा देवघर; खुदाई में मिली... Ludhiana News: लुधियाना नगर निगम दफ्तर के बाहर डेयरी संचालकों का हंगामा; सड़क पर पलटा गोबर, पुलिस से... Punjab News: बेअदबी कानून पर अकाल तख्त साहिब में पेश हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां; जत्थेदार के सुझा... Political Breaking: आम आदमी पार्टी के पूर्व MLA पर गिरी गाज; विजिलेंस विभाग ने पूछताछ के लिए जारी कि...

Sushasan Tihar 2026: ‘सरकार खुद पहुंचेगी आपके द्वार’; मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुशासन तिहार पर जनता को दिया बड़ा भरोसा

2

एमसीबी: गांव में आम के पेड़ की छांव तले आयोजित सुशासन शिविर में आसपास के लगभग 10 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदन प्रशासन को सौंपे. शिविर में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों ने अलग-अलग स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया.

ग्रामीण कई समस्या लेकर सुशासन शिविर पहुंचे

सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस शिविर में पेयजल, सड़क, राशन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत व्यवस्था, राजस्व प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर ग्रामीणों ने आवेदन दिए गए. शिविर में पहुंचे लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी समस्याएं बताई और उनके जल्द समाधान की मांग की.

शिविर में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे. सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी गई. कई हितग्राहियों के दस्तावेजों का परीक्षण कर तत्काल निराकरण की प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे ग्रामीणों में संतोष देखने को मिला.

ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी पहुंचे. मंत्री ने शिविर में मौजूद ग्रामीणों से सीधे बातकर शासन की योजनाओं का फीडबैक लिया. उन्होंने महिलाओं से महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की जानकारी ली और किसानों से धान खरीदी व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है.

इसके बाद मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि सरकार स्वयं गांव-गांव तक पहुंचे और आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करे.

“शासन की योजनाओं का लाभ हर किसी को मिले ये सरकार का उद्देश्य”

मंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है.

मझौली शिविर में अब तक कुल 392 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया है, जबकि शेष मामलों को ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर भेजकर प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा-श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़

इस दौरान एसडीएम विजय सिंह सारथी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. शिविर में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और लोगों ने शासन की इस पहल को सराहनीय बताया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!