Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल

Sahibganj Crime: साहिबगंज के पतना में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़; बंद घर में बन रहे थे हथियार, पुलिस भी दंग

3

साहिबगंज : जिले के पतना प्रखंड क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. रांगा थाना की पुलिस और बिहार एसटीएफ ने गुरुवार की सुबह संयुक्त रूप से प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी केंदुआ ईदगाह के पास एक बंद घर में छापेमारी की.

घर के अंदर का नजारा देख पुलिस के होश उड़े

पुलिस की टीम ने घर का चार ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. घर का नाजारा देख पुलिस के होड़ गए. घर के अंदर कमरे में पिस्टल बनाने वाली मशीन और लेथ पाई गई. साथ ही घर के कमरे से अर्धनिर्मित 16 पिस्टल, मैगजीन समेत हथियार बनाने के कई आधुनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बिहार में कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था. जिनकी निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है.

घर के मालिक का नहीं चल सका पता

उक्त मोहल्ले में अधिकतर बाहरी लोग आकर बसे हैं. इस वजह से आसपास के लोग उक्त बंद घर के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके. बंद घर से भारी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने का समान बरामद होने के बाद आसपास के लोग भी आश्चर्यचकित रह गए. लोगों का कहना था कि किसी को इसकी आज तक भनक नहीं लगी.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

वहीं बरामद सामान को पुलिस जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मौके पर बरहड़वा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, बरहड़वा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, रांगा थाना प्रभारी गौरव समेत दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद थे.

रांगा थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. बिहार में पकड़े गए कुछ अपराधियों की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है. अधिक जानकारी पुलिस कप्तान द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जाएगी.”- अखिलेश यादव, थाना प्रभारी, रांगा थाना

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!