Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Ludhiana News: नई सड़क तोड़ने पर नगर निगम पर गिरी गाज; DC लुधियाना ने जारी किया कारण बताओ नोटिस Fatehabad Crime: पुलिस चौकी के पास मिली खोपड़ी का खुलासा; 16 दिन से लापता युवक की हत्या, 4 मई को थी ... Haryana Govt News: हरियाणा सरकार ने माँगा ₹50 हजार से अधिक वेतन पाने वाले अनुबंध कर्मचारियों का डेटा... हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला: प्रदेश को मिले 24 नए विशेषज्ञ डॉक्टर... जानें कितना मिलेगा वे... Haryana Politics: 'धमकी देने वाले 24 घंटे में होते हैं जेल के अंदर', दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर शिक्... Kurukshetra News: धर्मनगरी में 'राम भरोसे' सुरक्षा; नगर परिषद में 4 साल से एक्सपायर पड़े हैं अग्निशमन... Haryana High Court: दुष्यंत चौटाला मामले में हाईकोर्ट सख्त, हिसार SP की दलीलों पर उठाए सवाल; पुलिस क... Kaithal Road Accident: कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा; दूध लेकर घर लौट रहे किशोर की मौत, परिवार में मचा... Haryana Police Update: DGP के सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत; सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में था... Charkhi Dadri Crime: ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला पंच ने दी जान; पति और सास समेत 4 पर ...

Dhamtari Crime News: धमतरी में बाइक के पैसों के विवाद में बुजुर्ग की हत्या; चौक पर सरेराह दिया वारदात को अंजाम

3

धमतरी: धमतरी जिले में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं रह गया है. मामूली बात पर हत्या की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. बुधवार को ऐसा ही कुछ हुआ कि चौक पर खड़े बुजुर्ग पर बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

पूरी घटना के बारे में जानिए

जिस बुजुर्ग की हत्या कर दी गई, उनका नाम अनु निर्मलकर है. अनु निर्मलकर के नाती साहिल निर्मलकर कुछ महीने पहले अपने दोस्त की बाइक लेकर चलाने लगा. इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद बाइक को मरम्मत के लिए दिया गया लेकिन उसमें ज्यादा खर्च आने लगा. साहिल ने किसी तरह 5 हजार रुपये का इंतजाम कर बाइक मालिक को दिया, लेकिन वह बाइक की पूरी रकम की मांग को लेकर दबाव बनाने लगे.

चौक पर खड़े बुजुर्ग पर चाकू से हमला

बुधवार देर शाम अनु निर्मलकर भखारा के महावीर चौक के पास खड़े हुए थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और गाड़ी बनवाने के पैसे को लेकर बहस करने लगे. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक होने लगी. आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने अपने पास रखे धारदार चाकू से अनु निर्मलकर के गले पर हमला कर दिया. वार इतना गंभीर था कि वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े.

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनु निर्मलकर को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

बाइक मरम्मत के पैसे को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया, जिससे अधेड़ की मौत हो गई. मामले में एक संदेही युवक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है-अभिषेक चतुर्वेदी, सीएसपी

धमतरी पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!