Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Mob Violence: स्टेपनी चोरी का शक और तालिबानी सजा! ट्रक ड्राइवर को कमरे में बंद कर पीटा, पुलिस ने शुरू की जांच

27

एमसीबी: चिरमिरी निवासी ट्रक चालक धर्मेंद्र देवांगन ने वाहन मालिक और उसके साथियों पर बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने और अश्लील हरकत करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित और उसके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ट्रक चालक का आरोप

चिरमिरी निवासी धर्मेंद्र देवांगन पेशे से ट्रक चालक है. ट्रक की स्टेपनी चोरी होने के शक में वाहन मालिक विकास शर्मा, मुकुल और उसके साथियों ने धर्मेंद्र को निशाना बनाया. धर्मेंद्र को पहले राउलकेला से एक कार में बैठाकर कोरबा लाया गया। इसके बाद उसे बस स्टैंड के पास स्थित एक मकान में ले जाकर बंधक बना लिया गया. पीड़ित का आरोप है कि कमरे में उसे रस्सियों से बांध दिया गया और बेल्ट, डंडों और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा गया. मारपीट के दौरान उसके साथ अश्लील हरकत भी की गई. धर्मेंद्र के अनुसार आरोपियों ने घंटों तक उसे प्रताड़ित किया और लगातार धमकियां देते रहे.

राउरकेला से कार में उठाकर कोरबा लाए. मेरा मोबाइल भी बंद कर दिया. रूम पर लाकर मेरे कपड़े उतारकर, म्यूजिक बजाकर मेरी बहुत पिटाई की. मुझे कहने लगे कि चोरी की बात कबूल करो नहीं तो मारकर फेंक देंगे. मेरे तीन बच्चे है इस वजह से मैं डर गया और चोरी की बात कबूल लिया- धर्मेंद्र देवांगन, पीड़ित ट्रक चालक

लॉज से किसी तरह भागा पीड़ित ट्रक चालक

धर्मेंद्र ने बताया कि लॉज से किसी तरह उसने घर वालों को फोन किया और उनके वापस घर आने के लिए पैसे मांगे. फिर वहां से बस स्टैंड गया और अंबिकापुर की बस से चोटिया पहुंचा. ट्रक चालक ने बताया कि आरोपियों ने उसे बहुत प्रताड़ित किया.

चिरमिरी में जीरो पर मामला दर्ज, केस कोरबा ट्रांसफर

ट्रक चालक की शिकायत पर चिरमिरी के पोड़ी में शून्य में मामला दर्ज किया गया है. पोड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि ट्रक ड्राइवर धर्मेंद्र देवांगन ने लिखित शिकायत दी है कि वह विकास कुमार शर्मा का ट्रक लेकर गया था. इस दौरान ट्रक की स्टेपनी कहीं मिसिंग हो गई. इस बात पर विकासकुमार शर्मा ने ट्रक चालक पर चोरी का आरोप लगाकर कोरबा ले गए, वहां उसके साथ कोरबा बस स्टैंड के पास ले जाकर गाली गलौज औऱ जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़ित ने अपने साथ कपड़े उतारकर मारपीट का भी आरोप लगाया है.

घटनास्थल कोरबा का है, इसलिए जीरो पर अपराध दर्ज किया गया है. कई धाराएं लगाई गई है. केस डायरी कोरबा के संबंधित थाने को भेजी जा रही है. आगे की कार्रवाई कोरबा की संबंधित पुलिस करेगी -ओमप्रकाश दुबे, थाना प्रभारी, पोड़ी

इस घटना ने कानून व्यवस्था और मानवता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक ट्रक चालक के साथ कथित रूप से की गई बर्बरता को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!