Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Gurdaspur Crime: बच्चों की मामूली कहासुनी ने लिया खूनी रूप; गुरदासपुर में 2 युवकों पर चली गोलियां, इलाके में तनाव

14

गुरदासपुर: गुरदासपुर के एक गांव में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी उस समय खूनी संघर्ष में बदल गई जब 2 युवकों पर सरेआम गोलियां चला दी गईं। इस हमले में एक युवक को 3 गोलियां लगीं, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव देवीदास घोड़ा (हल्का कादियां, थाना धारीवाल) और स्टीफन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों के विवाद के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसे परिजनों ने बैठक कर सुलझा लिया था।

लेकिन बाद में दूसरी तरफ से कुछ अज्ञात लोगों को बुलाकर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सुखदेव सिंह को 2 गोलियां पीठ में और एक छाती के पास लगी, जबकि स्टीफन के पैर में गोली लगी। घायलों के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

इस संबंध में एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने फोन पर बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिले में अमन-शांति बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!