Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो...

Ludhiana Crime: लुधियाना में घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला; ससुराल पक्ष पर पत्नी को ले जाने का आरोप

12

लुधियाना: थाना दरेसी के इलाके शिवपुरी में एक व्यक्ति ने साले सहित ससुराल पक्ष पर तेजधार हथियार से हमला कर जबरन पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित मो. युनूस ने बताया कि वह संतोख नगर शिवपुरी इलाके में रहता है। करीब 4 दिन पहले उसकी मां और पत्नी घर पर मौजुद थी। उसका साला वारिस और सालेहार गुलिस्ता जबरन घर में घुस आई।

पीड़ित का आरोप है कि दोनों उसकी पत्नी हीना को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। उसकी मां ने विरोध जताया तो आरोपियों ने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने मां सहित उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हीना के साथ उसकी शादी कुछ महीने पहले हुई थी। परंतु ससुराल पक्ष की बातों मे आकर उसकी पत्नी कई बार मायके जाने लगी। दोनों पक्ष के जिम्मेदार लोगों की बैठक हुई और दखलअंदाजी न करने की बात हुई। परंतु ससुराल पक्ष रोजाना उसके परिवार में दखलअंदाजी कर लड़ाई झगड़ा करने लगा।

4 दिन पहले भी नशे की हालत में उसका साला आया और जोर-जोर से धमकाने लगा। विरोध जताने पर उसने तेजधार हथियार से मां पर हमला कर घायल किया। इस दौरान ससुराल पक्ष के कुल 9 लोग शामिल है। आरोपी उसकी पत्नी को जबरन साथ में ले गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मो. युनूस के बयान पर वारिस शाह,राशिद शाह, दिलशाद, अहमद, शबीना, बबली, गुलिस्ता, रुबीना, इखलाक शाह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!