Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE मोहर्रम मेला निरस्त! विगत वर्ष के अनुभवों पर मेयर थे खफ़ा,इंदौर से दूर रहते हुए भी महापौर ने स... INDORE मसला C21 मॉल द्वारा अवैध विज्ञापनराशि वसूलने का,संचालक का खुल्लमखुल्ला विज्ञापन का धंधा,मामले... INDORE फिर ठगाया यादव परिवार,चिंटू को हटाकर सोनाली को नेता प्रतिपक्ष की कमान,पीसीसी चीफ पटवारी की मन... INDORE मामला C 21 मॉल का,धनबलियों के जेब नियमकायदे,इनको मदद करता मार्केट विभाग का अदना कर्मचारी,और इ... श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि...

Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में खिला ‘कमल’ तो छत्तीसगढ़ में मना जश्न; बीजेपी दफ्तरों में बांटी गई मिठाई

15

दुर्ग: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना जारी है. रुझानों में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है. पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. दुर्ग जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया. भिलाई के सुपेला में बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए. सभी कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर बीजेपी की जीत को सेलिब्रेट किया.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत, दुर्ग में जश्न

भाजपा के संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि यह सनातन की जीत है. उन्होंने कहा कि देश में सनातन विरोधी राजनीति अब नहीं चलेगी और जनता ने इसका स्पष्ट संदेश दिया है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को तीन-चौथाई बहुमत मिल रहा है, जबकि अन्य राज्यों में भी पार्टी का प्रदर्शन मजबूत रहा है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की यह जीत कार्यकर्ताओं के समर्पण और बलिदान का परिणाम है. बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया, जिससे संगठन में नया जोश आया और जनता ने ममता बनर्जी सरकार को जवाब देने का मन बना लिया- रिकेश सेन, वैशाली नगर से बीजेपी के विधायक

बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई

भाजपा कार्यकर्ता भोजराज सिन्हा ने भी इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मेहनत का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के पक्ष में माहौल बना है और यह जीत उसी का प्रमाण है. काफी अरसे से बीजेपी पश्चिम बंगाल में लगातार संघर्ष कर रही थी. आज हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!