Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
भाजपा ने कर दिया कमाल,पश्चिम बंगाल फतेह,कैलाश विजयवर्गीय गमगीन एक तप था, जो 11 सालों बाद हुआ पूरा! ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स...

Haryana Police: रोहतक के महम थाना प्रभारी और मुंशी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश; पुलिस महकमे में हड़कंप

2

महम : हलका महम के गांव फरमाणा खास में एक किसान की फसल चोरी मामले में कार्रवाई नहीं करने पर जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने महम के थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार व हवलदार नरेश कुमार को निलंबित कर दिया।

क्षेत्र के फरमाणा खास गांव के किसान शशि ने बताया कि उसकी सवा एकड़ जमीन में गेहूं की फसल खड़ी थी। आरोप है कि गांव के युवक दीपक ने रात्रि खेत से गेहूं को निकाल लिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने दीपक के रसूख की वजह से कानूनी कार्रवाई नहीं की। आखिरकार उन्होंने मामले की शिकायत सी.एम. विंडो पर दर्ज करवाई।

सी.एम. विंडो से मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश मिलने के बाद एस.पी. रोहतक ने मामले की जांच के निर्देश दिए। शिकायत की भनक लगते ही महम थाने में हलचल मच गई। पुलिस ने आनन-फानन में विगत 30 अप्रैल को आरोपी दीपक के खिलाफ केस दर्ज किया लेकिन जांच में थानेदार व जांच अधिकारी की लापरवाही सामने आने के चलते एस.पी. गौरव राजपुरोहित ने उक्त निलंबन के आदेश जारी कर दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!