Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

IPL 2026: RCB ने रचा इतिहास! सिर्फ 39 गेंदों में जीता मैच, दिल्ली कैपिटल्स को दी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार

32

DC vs RCB: IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को अपने ही घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 75 रनों पर सिमट गई और जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महज 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. आरसीबी की जीत की स्क्रिप्ट उसके गेंदबाजों ने लिखी. खासतौर पर जॉश हेजलवुड ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी की और उन्होंने महज 12 रन देकर 4 विकेट झटक लिए. उनके साथ भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवर में महज 5 रन देकर 3 विकेट झटके. सुयश शर्मा ने 7 रन देकर 1 विकेट लिया. क्रुणाल और रसिख सलाम को भी 1-1 विकेट मिला.

दिल्ली की करारी हार

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस गंवाया और उसे आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले ओवर की दूसरी गेंद से ही दिल्ली के विकेट ताश के पत्तों की तरह ढहना शुरू हो गए. डेब्यू करने वाले बल्लेबाज साहिल परख दूसरी ही गेंद पर 0 पर निपट गए. उन्होंने भुवनेश्वर ने बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड किया. इसके बाद अगले ओवर में केएल राहुल को 1 रन पर हेजलवुड ने निपटा दिया. अगली ही गेंद पर समीर रिज्वी को भी हेजलवुड ने आउट कर दिया. इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल को भुवनेश्वर कुमार ने एक ही ओवर में निपटा दिया. देखते ही देखते दिल्ली ने महज 8 रन पर 6 विकेट गंवा दिए. वो तो इंपैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल ने 30 और डेविड मिलर ने 18 रन बनाकर किसी तरह दिल्ली को 75 रनों तक पहुंचा दिया. लेकिन ये स्कोर आरसीबी के लिए काफी छोटा साबित हुआ.

आरसीबी की सबसे बड़ी जीत

बता दें लक्ष्य का पीछा करते हुए ये आरसीबी की सबसे बड़ी जीत है. इस टीम ने पहली बार इतनी कम 39 गेंदों में लक्ष्य हासिल किया है. वहीं दिल्ली की टीम पहली बार इतनी बुरी तरह हारी है. आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में लक्ष्य चेज करने का रिकॉर्ड मुंबई के नाम है. उसने केकेआर के खिलाफ महज 5.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया हुआ है.

आरसीबी को अंक तालिका में फायदा

आरसीबी को इस जीत से अंक तालिका में जबर्दस्त फायदा हुआ है. आरसीबी 8 मैचों में 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं पंजाब की टीम 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. पंजाब इकलौती टीम है जिसने अबतक कोई मैच नहीं गंवाया है. केकेआर के खिलाफ इस टीम का मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!