Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसेवक

109

महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शिवाजी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंंने कहा कि चार बच्चे पैदा करो, उनमें से एक को संघ का स्वयंसेवक बनाओ. वह दुर्गा मंदिर भूमिपूजन के लिए पहुंचे थे. शास्त्री ने कहा कि भारत की धर्म और संस्कृति लगातार आगे बढ़ रही है.

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सनातन धर्म की बढ़ती प्रतिष्ठा पर जोर देते हुए कहा कि आज भारत में धर्म और संस्कृति का गौरव लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर दुर्गा मंदिर का भूमिपूजन भी किया गया, जिसे उन्होंने भारत की आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बताया.

अपने संबोधन में शास्त्री ने इतिहास का उल्लेख करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज और स्वामी रामदास का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि जब शिवाजी महाराज युद्ध करते-करते थक गए थे और उन्होंने राज्य त्यागने की इच्छा जताई, तब स्वामी रामदास ने उन्हें कर्तव्य का बोध कराया और राज्य संचालन की जिम्मेदारी निभाने को कहा. उन्होंने कर्तव्य और राष्ट्र सेवा के महत्व को भी रेखांकित किया.

RSS की तारीफ

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि संघ के प्रमुखों और स्वयंसेवकों ने भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई आपदा आती है, संघ के कार्यकर्ता बिना भेदभाव के सेवा कार्यों में जुट जाते हैं.

धीरेंद्र शास्त्री ने भारत को एकमात्र ऐसा देश बताया जहां भारत माता की जय का उद्घोष पूरे गर्व के साथ किया जाता है. उन्होंने कहा कि भारत माता और दुर्गा माता का आशीर्वाद इस देश पर है और यह देवशक्तियों की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!