Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Weather Update: डाल्टनगंज बना सबसे गर्म शहर, झारखंड में आज से बदल सकता है मौसम का मिजाज Ranchi News: ड्रोन मैपिंग से बदलेगी स्वर्णरेखा और हरमू नदी की सूरत, पुनर्जीवन के लिए प्रशासन की बड़ी... Jharkhand News: राशन कार्ड होने के बाद भी पहाड़िया जनजाति को नहीं मिल रहा अनाज, भुखमरी की कगार पर ग्... प्रदेश बीजेपी कार्यालय में पार्टी नेताओं ने सुनी 'मन की बात', पीएम नरेंद्र मोदी ने किया जनगणना 2027 ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गृह रक्षकों की पासिंग आउट परेड, डीसी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ बोकारो न्यूज़: झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) के दौरान बवाल, प्रश्न पत्र न मिलने पर छात्रों ने किया हं... झारखंड पात्रता परीक्षा 2026: प्रदेशभर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई परीक्षा, 434 केंद्रों पर तै... धनबाद फायरिंग मामला: आपसी रंजिश में गोलीबारी करने वाले दो आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार Gumla News: शादी से लौट रही गाड़ी पलटने से बड़ा हादसा, दो की मौत, कई घायल Bastar News: इंद्रावती नदी का सीना चीरकर बनाई अवैध सड़क, बस्तर में रेत तस्करी का नेटवर्क सक्रिय

Mann Ki Baat: ‘बुद्ध का संदेश अतीत नहीं भविष्य है’, मन की बात में बोले PM मोदी; जानें आज के संबोधन की 10 बड़ी बातें

13

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 133 वें एपिसोड से कई बड़ी बातों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में, फसल कटाई के मौसम में हाथियों के झुंड गांवों के पास आ जाते हैं, इससे टकराव का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में काले हिरण फिर से दिखाई देने लगे हैं. उन्होंने कहा कि ग्रेट इंडियन बस्टर्ड, यानी गोडावण पक्षी, कभी हमारे रेगिस्तानी इलाकों की पहचान हुआ करता था. लेकिन, एक समय ऐसा आया जब इनकी संख्या बहुत कम रह गई थी.

    1. सिलीगुड़ी के केंद्रीय विद्यालय के कक्षा 9 के एक होनहार छात्र चंदन मलिक ने पीएम मोदी के दौरे के दौरान अपने हाथों से बनाई चित्रकला उन्हें भेंट की थी. पीएम मोदी ने न सिर्फ उस नन्हे कलाकार की कला को दिल से स्वीकार किया, बल्कि उसे व्यक्तिगत पत्र लिखकर उसका हौसला और आत्मविश्वास भी बढ़ाया.
    2. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले मैंने ट्वीट के माध्यम से एक जानकारी शेयर की थी. उन्होंने कहा कि ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय Cheese प्रतियोगिता में भारतीय Cheese के दो brands को प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं. उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि की चर्चा social media पर भी खूब हुई. कई लोगों ने मुझसे कहा कि भारत में Cheese की जो विविधता है उस पर भी बात होनी चाहिए.
    3. पीएम मोदी ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है. उन्होंने हमें सिखाया है कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है, उन्होंने बताया है कि स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय होती है. आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है. ऐसे समय में बुद्ध के विचार और भी अहम हो गए हैं.
    4. पीएम मोदी ने कहा कि दक्षिण अमेरिका के चिली में एक संस्था भगवान बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ा रही है. लद्दाख में जन्मे Drubpon Otzer Rinpoche के मार्गदर्शन में काम हो रहा है. ये संस्था ध्यान और करुणा को लोगों के जीवन से जोड़ रही है.

  1. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि 2017 में कानून बदलकर, हमने बांस को ‘पेड़’ की श्रेणी से हटा दिया. इसके नतीजे आज सभी के सामने हैं. आज, पूरे नॉर्थ-ईस्ट में बांस का क्षेत्र खूब फल-फूल रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट हम सभी के लिए ‘अष्टलक्ष्मी’ जैसा है. आज, बांस के क्षेत्र में नॉर्थ-ईस्ट की सफलता के बारे आपको जानना चाहिए.
  2. पीएम मोदी ने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (National Archives of India) ने एक खास पोर्टल पर एक अनोखा डेटाबेस शेयर किया है. इस संस्था ने 20 करोड़ से भी ज्यादा अनमोल डॉक्यूमेंट्स को डिजिटाइज करके आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया है.
  3. पीएम मोदी ने कहा कि भारत में ‘मैथमेटिकल ओलंपियाड’ के लिए चयन प्रक्रिया अपने आप में बहुत कठिन है. इसमें कई चरणों वाली चयन प्रक्रिया होती है. उन्होंने कहा कि इसी महीने की शुरुआत में, फ्रांस के बोर्डो में ‘यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड’ का आयोजन किया गया था. इस ओलंपियाड में, हमारी बेटियों ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. मुझे इस प्रतिभाशाली टीम पर बहुत गर्व है.
  4. पीएम मोदी ने कहा कि जिन राज्यों में ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन’ (स्वयं-गणना) का काम पूरा हो चुका है, वहां अब ‘हाउस लिस्टिंग’ (घरों की सूची बनाने) का काम भी शुरू हो गया है. अब तक, लगभग 1 करोड़ 20 लाख परिवारों की हाउस लिस्टिंग का काम पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि इस बार, जनगणना में आपकी भागीदारी को भी और आसान बना दिया गया है. उन्होंने कहा कि आप अपनी जानकारी खुद ही दर्ज कर सकते हैं. यह सुविधा आपके लिए, गणना करने वाले कर्मचारी के आने से 15 दिन पहले ही खुल जाएगी.
  5. भारत के विकास के लिए सौर और पवन ऊर्जा जरूरी है. ये सिर्फ पर्यावरण की बात नहीं है, ये हमारे भविष्य की सुरक्षा है. इसमें हम सबकी भूमिका है. उन्होंने कहा कि हमें बिजली बचानी है, हमें स्वच्छ ऊर्जा, clean energy अपनानी है.
  6. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे Nuclear Scientists ने एक बड़ी उपलब्धि से भारत का गौरव बढ़ाया है. तमिलनाडु के कलपक्कम में Fast Breeder Reactor ने Criticality हासिल कर ली है.
  7. भारत की nuclear energy journey में यह एक ऐतिहासिक milestone है और बड़ी बात ये भी कि परमाणु reactor पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!