Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
IAS Vinay Choubey News: हजारीबाग वन भूमि घोटाला केस में IAS विनय चौबे को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खार... Pushpa Murder Case: बहुचर्चित पुष्पा हत्याकांड पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, झारखंड सरकार ने हाई कोर्ट के आद... Railway News: एक दशक बाद भी अधूरी है स्टेशन की सेकेंड एंट्री! टिकट काउंटर और पार्किंग के लिए भटक रहे... Jagadguru Rambhadracharya: 'छत्तीसगढ़ में अब नक्सलवाद नहीं, राम गाथा सुनाई देगी', जगद्गुरु रामभद्राच... Bastar Development Update: भ्रष्टाचार, पुनर्वास और जमीनी सच्चाई; 'सुशासन तिहार' में बस्तर के भरोसे क... Mahasamund News: प्रश्नपत्र में कुत्ते के विकल्प में 'भगवान राम' का नाम, महासमुंद जिला शिक्षा अधिकार... Environmental Alert: कन्हर नदी में गहराया जल संकट, घटते पानी के बीच मछुआरों की लगी लॉटरी Government Negligence: अग्निशमन वाहन के नाम पर 'शून्य'! आग बुझाने के लिए 40 किलोमीटर का इंतजार, प्रश... ED Raid in Dhamtari: धमतरी में भूपेंद्र चंद्राकर के घर ED की दबिश, भारतमाला घोटाले में 20 घंटे बाद ल... CGBSE Result 2026 Date: कल जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस Direct Link से करें च...

Collector’s Initiative: भीषण गर्मी में कलेक्टर के फैसले ने दी ठंडक, जनसुनवाई में आए लोगों को पिलाया गया ठंडा पानी और शरबत

225

नर्मदापुरम: मध्य प्रदेश के सभी जिलों में हर मंगलवार को जनसुनवाई होती है. जहां कलेक्टर, एसपी व बड़े अधिकारी लोगों की परेशानी सुनते हैं और उसका समाधान करते हैं. जनसुनवाई को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें देखने मिलती है. वहीं नर्मदापुरम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जनसुनवाई को संवेदनशील और जनहितैषी बनाया है. आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को लंबी प्रतीक्षा और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब यह तस्वीर बदलती नजर आ रही है.

जनसुनवाई में पहले ठंडा पानी और शरबत, फिर समस्याएं

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के पदभार संभालने के बाद जनसुनवाई में एक अनोखा इनोवेशन शुरू किया गया है. अब जनसुनवाई में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पहले ठंडा पेयजल, शरबत उपलब्ध कराया जाता है और आराम से बैठने के लिए कुर्सी दी जाती है. इसके बाद उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना जाता है और आवेदन लिए जाते हैं. यह छोटा सा बदलाव आमजन के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. गर्मी और लंबी कतारों के बीच ठंडा पानी और बैठने की सुविधा न केवल लोगों को सुकून देती है, बल्कि यह प्रशासन की संवेदनशीलता को भी दर्शाती है.

कलेक्टर ने नेमप्लेट पर लिखवाया अपना नंबर

यह पहल इस बात का संकेत है कि शासन केवल आदेश देने तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं और आवश्यकताओं को समझने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है. इतना ही नहीं, कलेक्टर ने पारदर्शिता और पहुंच को बढ़ावा देने के लिए अपने कार्यालय के बाहर नेम प्लेट पर अपना मोबाइल नंबर भी अंकित करवाया है. इससे आमजन सीधे संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्याएं आसानी से साझा कर सकते हैं.

ठंडा पानी पीकर तरोताजा हुए लोग, फिर सुनाई समस्याएं

मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में इस नई व्यवस्था का असर साफ दिखाई दिया. लोग पहले ठंडा पेयजल लेकर तरोताजा हुए, फिर उन्होंने अपनी समस्याएं रखी. इससे न केवल माहौल सकारात्मक बना, बल्कि लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ. कुल मिलाकर, यह पहल दर्शाती है कि यदि प्रशासन चाहे तो छोटे-छोटे कदमों के माध्यम से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. कलेक्टर सोमेश मिश्रा की यह पहल निश्चित रूप से अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बन सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!