Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में तपिश का तांडव, डालटनगंज सबसे गर्म; पलामू और कोल्हान सहित इन जिलों में ‘लू’ का अलर्ट

26

रांची: रांची स्थित मौसम केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में गर्मी ने अपना तेवर और तीखा कर लिया है. पिछले 24 घंटे के भीतर राज्य के कई प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सामान्य तापमान की तुलना में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

इन जिलों के लिए लू का अलर्ट

झारखंड के दस जिलों में आज यानी 21 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट जारी हुआ है. इनमें राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिणी और मध्य के कुछ भाग शामिल हैं. जिला की बात करें तो पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा के लिए अलर्ट जारी किया गया है. 22 अप्रैल को भी उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य के कुछ भागों में गर्म हवा चलने की संभावना जताई गई है.

इन जिलों में तापमान सबसे ज्यादा

सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है. वहीं, जमशेदपुर में पारा 42.6 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है. बोकारो में 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है.

रांची का पारा 40 डिग्री के पार

राजधानी रांची भी गर्मी से अछूती नहीं रही. यहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा है यानी राजधानी में सबसे अधिक सामान्य से विचलन देखा गया. चाईबासा में तापमान 41.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है. देवघर, कोडरमा और गोड्डा का तापमान भी 40 डिग्री के ऊपर चला गया है.

पिछले 24 घंटे में सरायकेला का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. एकमात्र लातेहार जिला ऐसा है जहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम यानी 34.4 डिग्री पर पहुंचा है. न्यूनतम तापमान की बात करें तो अधिकतर जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है. रांची और जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री रहा, जो 3.0 डिग्री और 1.2 डिग्री अधिक है. झारखंड में दिन व दिन गर्मी बढ़ती जा रही है. इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों का समय बदल दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!