Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE,निगम खजाने में सेंध,कमिश्नर की मेहनत पर राजस्व अमला ARO-अपर आयुक्त लगा रहे पलीता, सील की गई द... INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर...

Ludhiana Crime: लुधियाना की सड़कों पर पुलिस और कार चोर के बीच ‘फिल्मी स्टंट’, भागते हुए चोर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर

22

लुधियाना: महानगर के शिमलापुरी इलाके में रविवार सुबह उस वक्त दहशत फैल गई जब एक सफेद रंग की बलेनो कार मौत का तांडव मचाते हुए गलियों में दौड़ने लगी। यह कोई सामान्य हादसा नहीं बल्कि एक शातिर कार चोर की पुलिस के चंगुल से निकलने की छटपटाहट थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने कार को ऐसी अंधाधुंध रफ्तार दी कि रास्ते में जो भी आया वह मलबे में तब्दील होता गया। इस खूनी खेल के दौरान आरोपी ने करीब 7 वाहनों को टक्कर मारी और अंत में एक घर की दीवार और बिजली का खंभा तोड़कर ही उसकी कार रुकी।

मिली जानकारी के अनुसार शिमलापुरी इलाके से एक बलेनो कार चोरी हुई थी जिसकी तलाश में पुलिस ने अपना जाल बिछा रखा था। रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जब पुलिस टीम ने संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी चालक के हाथ-पांव फूल गए। उसने सरेंडर करने के बजाय एक्सीलेटर पर पैर रख दिया और दशहरा ग्राउंड की तंग गलियों में मौत की रफ्तार भरने लगा। खुद को चारों तरफ से पुलिस से घिरा देख आरोपी ने कार को हिंसक तरीके से भगाना शुरू किया। भागने की सनक में उसने सबसे पहले एक बुलेट और बाइक को हवा में उछाल दिया। वारदात का मंजर इतना खौफनाक था कि आरोपी ने रास्ते में आ रही दो एक्टिवा, एक ऑटो और खड़ी हुई दो अन्य गाड़ियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

चश्मदीदों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह एक घर की दीवार को फाड़ते हुए सीधे बिजली के खंभे में जा धंसी। टक्कर के कारण खंभा बीच से टूट गया और पूरी कार चकनाचूर हो गई। मौका मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को मलबे में तब्दील हो चुकी कार से बाहर खींचकर दबोच लिया। एसएचओ ने पुष्टि की है कि आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है कि इस चोरी में उसके साथ और कौन-कौन शामिल था। राहत की बात यह रही कि इस पूरे फिल्मी ड्रामे में किसी की जान नहीं गई लेकिन लोगों के वाहनों का भारी नुकसान हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!