Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE 23 सालों का इंतजार हुआ ख़त्म,निगम अधिकारियों को महापौर ने दी सौगात,अधिकारियों ने कहा उन्हें उ... INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर...

जमीन के लिए खून का प्यासा हुआ भाई! बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के परिवार पर किया हमला, जमकर हुई मारपीट

10

सूरजपुर: जिले में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प का मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. जानकारी के मुताबिक बसदेई चौकी क्षेत्र के जुर गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई और उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इस घटना में महिलाओं और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

जमीन को लेकर भाई-भाई में विवाद

आप को बता दें कि जुर गांव निवासी हसीन बीबी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके देवर और उसके साथ आए कई लोगों ने पुराने जमीन विवाद को लेकर अचानक घर पर हमला कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस हमले में दो बुजुर्ग समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

घायल रायपुर रेफर

घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक बुजुर्ग की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

जमीन पर कब्जा करने की नीयत से चाचा ससुर सहित दर्जन भर से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की. उन लोगों ने बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा और बेरहमी से पिटाई की– साहिदा अंसारी

पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!