Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन ... Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अध... Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इ... Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्... Noida News: 'ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?' नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को ... Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेह... Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का 'जय श्री राम' कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में र... Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल... Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी 'फ्लड प्रोट... Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- 'अब नई सरकार काम देखेगी, ...

Preity Zinta Salman Khan: सलमान खान से क्यों डरती थीं प्रीति जिंटा? सालों बाद खुद किया था इस डर का खुलासा, जानें पूरा किस्सा

2

Preity Zinta And Salman Khan: प्रीति जिंटा उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जिनकी सलमान खान के साथ सालों से बहुत अच्छी दोस्ती है. दोनों अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. यूं तो सलमान खान और प्रीति जिंटा बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और सुपरहिट जोड़ियों में से एक हैं. जिन्होंने साथ मिलकर न जानें कितनी ही फिल्मों से लोगों को हंसाया और रुलाया है. ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ और ‘जान-ए-मन’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. साथ ही दोनों ने फैन्स को खूब सारे यादगार मोमेंट्स दिए हैं. वैसे तो प्रीति जिंटा लंबे वक्त से किसी भी बॉलीवुड फिल्मों में नहीं दिखी हैं. पर फैन्स चाहते हैं कि एक बार फिर सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिले. सलमान खान भी अक्सर प्रीति की IPL टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते हैं. साथ ही बीते दिन एक स्पेशल ट्वीट किया था. पर क्या आप जानते हैं प्रीति एक वक्त पर सलमान खान से बहुत डरती थीं. पर क्यों

दरअसल 13 अप्रैल को सलमान खान ने एक ट्वीट किया, वो लिखते हैं- Well Done जिंटा, बधाई हो जिंटा, टीम इज प्लेइंग वेल. पर यह पहली बार नहीं है. साल 2014 का ट्वीट अक्सर वायरल होता रहता है, जब सलमान खान ने लिखा था- “जिंटा की टीम जीत गई क्या?” यह ट्वीट वायरल हो गया था और आज भी इंटरनेट पर सबसे पसंदीदा ट्वीट्स में से एक बना हुआ है. पर 11 साल पहले प्रीति जिंटा ने बताया था कि वो क्यों सलमान से डरती थीं?

सलमान से क्यों डरती थीं प्रीति जिंटा?

प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. साल 2015 में उन्होंने ट्विटर पर फैन्स के साथ एक सवाल-जवाब वाला सेशन रखा था. जहां बॉलीवुड के तीन खान्स के बारे में बातें बताई थी.शाहरुख खान को लेकर वो कहती दिखीं कि- वो इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जो किसी इमोशनल सीन के दौरान उन्हें रुला सकते हैं. दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और यह जोड़ी हमेशा लोगों की फेवरेट बनी रही. पर शाहरुख के अलावा सलमान खान के साथ भी प्रीति जिंटा बहुत जचती हैं. एक्ट्रेस ने भाईजान को लेकर कहा था कि- इकलौते एक्टर थे, मैं उनके साथ काम करने से पहले डरती थीं, वो थे. मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मैं डरती थी. दरअसल यह ट्वीट काफी वायरल भी हुआ था.

सलमान खान और प्रीति जिंटा की एक साथ पहली फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ थी, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को राज कंवर ने डायरेक्ट किया था, जिसमें रानी मुखर्जी भी लीड रोल में थीं. साथ ही साल की सबसे बड़ी हिट में से एक थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!