Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

रांची यूनिवर्सिटी को बड़ी सौगात! HRDC कैंपस में खुला ‘हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर’, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

16

रांची: शिक्षा के साथ-साथ अब स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में भी रांची विश्वविद्यालय ने एक अहम कदम बढ़ाया है. विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित एचआरडीसी कैंपस में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की शुरुआत की गई है, जिसका उद्घाटन बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह पहल छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के समग्र शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई है. खास बात यह है कि इस सेंटर की स्थापना पूरी तरह कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के माध्यम से की गई है, जिससे विश्वविद्यालय पर कोई प्रत्यक्ष आर्थिक बोझ नहीं पड़ा है.

सीआईपी और रिम्स के चिकित्सक देंगे सेवाएं

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, वर्तमान समय में युवा मानसिक तनाव, अवसाद और शैक्षणिक दबाव से जूझ रहे हैं. इसे देखते हुए रांची विश्वविद्यालय ने रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) और सीआईपी (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री) के साथ समझौता किया है.इस एमओयू के तहत सीआईपी के मनोचिकित्सक सप्ताह में चार दिन और रिम्स के विशेषज्ञ दो दिन सेंटर में अपनी सेवाएं देंगे, जिससे छात्रों को विशेषज्ञ परामर्श और इलाज की सुविधा मिल सकेगी.

निवारक और संवर्धक सेवाओं पर जोर

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में केवल इलाज ही नहीं, बल्कि निवारक और संवर्धक स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.यहां नियमित रूप से योग, ध्यान और फिटनेस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों और कर्मचारियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखा जा सके.इसके अलावा तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से निपटने के लिए पेशेवर काउंसलिंग सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी.

सर्टिफिकेट कोर्स की तैयारी

विश्वविद्यालय इस सेंटर के माध्यम से सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने की भी योजना बना रहा है.इससे छात्रों को स्वास्थ्य और वेलनेस के क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिलेंगे.साथ ही पोषण जागरुकता, स्वच्छता, लैंगिक संवेदनशीलता और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

अन्य गतिविधियां भी होंगी शामिल

सेंटर के तहत समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान अभियान, टीकाकरण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे.साथ ही डिजिटल टूल्स के जरिए सेवाओं की निगरानी और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.

राज्यपाल ने पहल की सराहना की

मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि छात्रों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य किसी भी शैक्षणिक संस्थान की प्राथमिकता होनी चाहिए.रांची विश्वविद्यालय का यह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर समय की जरूरत के अनुरूप एक सराहनीय पहल है.इससे युवाओं को तनाव और अवसाद जैसी चुनौतियों से उबरने में मदद मिलेगी और वे बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे.

रांची विश्वविद्यालय की यह पहल न केवल एक शैक्षणिक संस्थान की भूमिका को विस्तार देती है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाने की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है.यह सेंटर आने वाले समय में छात्रों और कर्मचारियों के लिए एक मजबूत सहारा साबित होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!