Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ... Khajrana Ganesh Mandir Indore: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप; मास्टर प्लान के तहत शुरू हुआ निर्... Indore Air Quality News: स्वच्छता में नंबर-1, लेकिन हवा में फेल; इंदौर में बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा स्वा... MP Weather Update: नौतपा में मौसम का बड़ा यू-टर्न; भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गिरेगा पा...

Shajapur Road Accident: शाजापुर में भीषण भिड़ंत! जननी एंबुलेंस और ऑटो की टक्कर में 4 लोग गंभीर घायल

37

शाजापुर। शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरछा रोड पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे जननी 108 बाइक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

तीन हादसों में 15 लोग हुए घायल, रफ्तार बन रही कहर

वाहनों की तेज रफ्तार कहर बन रही है। मंगलवार को अलग-अलग तीन हादसों में 15 लोग घायल हुए। दो हादसे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए और एक हादसा टंकी चौराहे पर हुआ। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। पुलिस द्वारा मामलों की जांच की जा रही है।

पहला हादसा जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर हाईवे पर नैनावद घाटी क्षेत्र में मंगलवार को चार पहिया गाड़ी में सवार होकर एक परिवार चिड़ावद जिला देवास से बोलाई हनुमान दर्शन के लिए जा रहा था। तभी नैनावद घाटी पर आगरा की ओर जा रहे एक ट्रक सीएनजी गैस सिलिंडर वाहन से टकरा गया।

गाड़ी का धुआं छाने से हुआ हादसा

सिलिंडर ले जा रहा वाहन घाटी पर चढ़ते समय लोड नहीं ले पा रहा था। ऐसे में एक्सीलरेटर दबाने पर उसके पीछे से काला धुआं निकला। धुआं छाने के कारण पीछे आ रहा देवास निवासी परिवार को वाहन ट्रक से टकरा गया। हादसे में आरव, दिव्या, शांता बाई, 13 महीने का शिवांश, पूजा, इंद्रा पटेल, सचिन और तक्ष सभी निवासी ग्राम चिड़ावद जिला देवास घायल हुए।

दूसरा हादसा मक्सी बायपास पर हुआ। एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। राज, संदीप, अनिल और संतोष घायल हुए। यह सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर जा रहे थे। सिरोलिया के पास हादसे के शिकार हो गए।

कार ने मारी टक्कर

टंकी चौराहा बेरछा रोड पर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार महिला और उसके बेटे-बेटी घायल हुए। हादसे के बाद कार चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। सीमा चौहान, अंकित चौहान और निकिता चौहान घायल हुए। घायल अंकित ने बताया कि वह मां और बहन के साथ खरीदारी कर घर लौट रहे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!