Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

BJP Office Attack: भाजपा दफ्तर पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा

132

मोहाली: पंजाब भाजपा के हेडक्वार्टर के बाहर ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन और हरियाणा पुलिस की मदद से रेवाड़ी से 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों का सिविल अस्पताल मोहाली से मेडिकल जांच करवाने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले के सभी आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो रूपनगर के रतनगढ़ के रहने वाले हैं। अमनप्रीत सिंह का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है और उसके खिलाफ एस.ए.एस. नगर और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।

यह कार्रवाई एक दिन पहले 5 अन्य आरोपियों बलविंदर लाल उर्फ ​​शमी, जसवीर सिंह उर्फ ​​जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ ​​चन्नी, रूबल चौहान और मंदीप उर्फ ​​अभिजोत शर्मा की गिरफ्तारी के बाद हुई है। उनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड और एक .30 बोर की जिगाना पिस्तौल बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद इस मामले में शामिल सभी 7 आरोपी अब पुलिस कस्टडी में हैं। इन सभी आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!