Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Punjab School News: नया सत्र शुरू पर बस्ते खाली! पंजाब में नहीं मिलीं किताबें, पेरेंट्स बोले— ‘बिना किताबों के कैसे होगी पढ़ाई?’

22

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही नौवीं कक्षा के छात्रों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल खुल चुके हैं, लेकिन नई पाठ्य-पुस्तकें अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। इसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है और अभिभावकों व शिक्षकों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार, इस साल नेशनल कौंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने नौवीं कक्षा के सिलेबस में बदलाव किया है। नए पाठ्यक्रम के अनुसार किताबें प्रकाशित की जानी थीं, लेकिन प्रक्रिया में देरी के कारण विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी की किताबें अभी तक बाजार में नहीं पहुंची हैं।

ऐसे में कई स्कूलों में छात्रों को पुरानी किताबों, नोट्स या फिर 8वीं कक्षा की पुस्तकों के सहारे पढ़ाया जा रहा है। कुछ स्कूल फिलहाल पुराने सिलेबस से पढ़ाई करवा रहे हैं, लेकिन नई किताबें आने के बाद अभिभावकों को दोबारा नया सिलेबस खरीदना पड़ेगा, जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा। शिक्षकों का कहना है कि सिलेबस में बदलाव के कारण पुरानी किताबों से पढ़ाना पूरी तरह संभव नहीं है। वहीं, किताब विक्रेताओं का कहना है कि नई किताबों का प्रकाशन अंतिम चरण में है और जल्द ही वे बाजार में उपलब्ध हो जाएंगी। इस बीच, छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए डिजिटल माध्यमों से सामग्री उपलब्ध कराने की भी कोशिशें की जा रही हैं। अभिभावक गुरदेव सिंह ने बताया कि वे पिछले एक महीने से किताबों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बाजार में उपलब्धता न होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!