Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Janjgir-Champa Blast: जांजगीर-चांपा की दुकान में डेटोनेटर ब्लास्ट! धमाके से दहला इलाका, एक युवक गंभीर रूप से घायल

18

जांजगीर चांपा: शनिवार की रात को जाजगीर चांपा के बनाहिल में हुए डेटोनेटर ब्लास्ट केस में पुलिस की जांच जारी है. घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है. पुलिस की शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह अपने दुकान में काम कर रहा था. इस दौरान उसके दुकान में डेटोनेटर ब्लास्ट किया गया. इस घटना में युवक के पैर में चोट लगी है और उसके दुकान का सारा सामान जल गया है.

4 अप्रैल के रात की घटना

यह पूरी घटना 4 अप्रैल के रात तकरीबन 11 बजे की है. बनाहिल निवासी भूपेंद्र साहू अपने मोबाइल दुकान का शटर बंद काम कर रहा था. इस बीच दुकान के अंदर किसी अज्ञात व्यक्ति ने डेटोनेटर फेंक दिया. जैसे ही दुकान में डेटोनेटर गिरा भूपेंद्र साहू ने उसे लात मारकर बाहर फेंकने की कोशिश की. इसी दौरान डेटोनेटर ब्लास्ट हो गया. जिससे उसके पैर में चोट लगी और वह घायल हो गया. उसके बाद युवक ने रविवार की सुबह मुलमुला थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है.

जांजगीर चांपा पुलिस ने क्या कहा ?

इस घटना पर SDOP प्रदीप सोरी ने बताया कि पीड़ित भूपेंद्र साहू ने पुलिस पूछताछ में कुछ अहम बातें बताई है. उसने बताया कि उसे रमन केवट नाम के व्यक्ति पर शंका है क्योंकि 4 अप्रैल की शाम करीबन 5 बजे दोनों पति पत्नी के बीच विवाद हो रहा था जिसे वह सुलझाने गया था. इस बात को लेकर रमन केवट रंजिश रखा होगा. भूपेंद्र साहू की शिकायत पर पुलिस ने रमन केवट को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जांजगीर पुलिस इस केस में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ले रही है. रविवार को फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अहम सबूत जुटाए हैं. पुलिस की कहना है कि अभी इस केस में जांच जारी है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!