Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
खाकी का फर्ज: शहीद जेल वार्डन ने अंगदान कर 5 लोगों को दिया नया जीवन, जाते-जाते दुनिया में कायम की मि... Karnal Police Encounter: करनाल में आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, नांदल गैंग के दो गुर्... South Haryana: दक्षिण हरियाणा बिजली निगम का बड़ा एक्शन, 500 क्रशरों पर 100 करोड़ का बकाया; अब कटेंगे... '30 मीटर दूर गिरते रहे बम-मिसाइल': मौत को मात देकर वतन लौटा निखिल, सुनाई युद्ध के मैदान की खौफनाक दा... Haryana Police Constable Recruitment: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित, 20 अप्रैल... Haryana Police Promotion: हरियाणा के 22 HPS अधिकारियों का IPS में प्रमोशन जल्द, यहाँ देखें संभावित अ... Haryana Weather Update: हरियाणा के 19 शहरों में गर्मी का तांडव, [जिले का नाम] रहा सबसे गर्म; किसानों... Masoom Sharma FIR: सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ देहरादून में FIR दर्ज, लाइव शो में अभद्र भाषा और गाली-... Ranchi University: राज्यपाल से मिलीं कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, 'भारतीय ज्ञान परंपरा' पर आधारित प... Dumka News: दुमका में कोल ब्लॉक सर्वे का भारी विरोध, ग्रामीणों ने 3 कर्मियों को बनाया बंधक; इलाके मे...

Vijay Sharma on Naxalism: ‘छत्तीसगढ़ से खत्म हुए हथियारबंद नक्सली, बंगाल से ममता दीदी की विदाई तय’—विजय शर्मा का बड़ा बयान

6

कबीरधाम: नक्सलवाद के खात्मे के ऐलान के बाद डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री विजय शर्मा पहली बार कवर्धा पहुंचे. कवर्धा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. मीडिया से बात करते हुए विजय शर्मा ने कहा, अब छत्तीसगढ़ के ट्राई जंक्शन वाले इलाके में कुछ गिने चुने नक्सली बचे हैं. जो बचे हुए माओवादी हैं वो बिना हथियार और वर्दी वाले हैं. जल्द उनको भी समाज की मुख्यधारा में लाकर इस समस्या का समूल नाश कर दिया जाएगा.

”हथियारबंद नक्सली खत्म, अब बंगाल से ममता दीदी को हटना है”

विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता से वादा किया था. दोनों ने कहा था कि हम तय समय सीमा के भीतर नक्सलवाद का खात्मा कर देंगे. विजय शर्मा ने कहा कि हमने अपना वादा पूरा किया. शासन की योजनाओं का भी हमें लाभ मिला. बड़ी संख्या में माओवादियों ने हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का बड़ा फैसला लिया.

इस सफलता का श्रेय हमारे वीर जवानों को जाता है: डिप्टी सीएम

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जो रणनीति बनाई गई, उसका पूरा-पूरा श्रेय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जाता है. विजय शर्मा ने कहा कि जो लक्ष्य हमने 31 मार्च 2026 को हासिल किया उस लक्ष्य को हासिल करने में सबसे बड़ा योगदान, हमारे जवानों का रहा है. विजय शर्मा ने कहा कि हमारे जवान इस सफलता और श्रेय के असली हकदार हैं.

मैं आप सभी के प्रेम से अभिभूत हूं. नक्सल समस्या अत्यंत संवेदनशील रही है, जिसकी पीड़ा को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. भारत का लोकतंत्र प्राचीन काल से मजबूत रहा है. गलत विचारधारा के लोगों ने भोले-भाले लोगों को गुमराह कर उनके हाथों में हथियार थमाए गए और विकास कार्यों को बाधित किया . स्कूल, सड़क और तालाबों के आसपास बारूदी सुरंगें बिछाई गईं, जिससे कई निर्दोष लोगों की जान गई और अनेक लोग अपंग हुए: विजय शर्मा, गृहमंत्री, छत्तीसगढ़

विजय शर्मा को मोतीचूर के लड्डुओं से तौला गया

अपने कवर्धा दौरे पर विजय शर्मा ने नगर के प्रमुख मंदिरों और गुरुद्वारे में माथा टेककर प्रभु का आशीर्वाद लिया. इसके बाद भारत माता चौक में आयोजित स्वागत समारोह में समाज प्रमुखों ने विजय शर्मा को शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया. सामाजिक संगठनों की ओर से विजय शर्मा को मोतीचूर के लड्डुओं से तौला भी गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!