Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Mahasamund Drug Haul: महासमुंद में 281 किलो गांजा जब्त! एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

23

महासमुंद: छत्तीसगढ़ में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इस कड़ी में महासमुंद पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने शनिवार को 281.900 किलो गांजा जब्त किया है. इस गांजे की कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने गांजे की खेप के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.

दो लग्जरी गाड़ियों में गांजे की तस्करी

महासमुंद पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है. पुलिस को पता चला था कि ओडिशा से गांजा तस्कर गांजा लेकर आ रहे हैं. इस सूचना पर महासमुंद पुलिस ने सिंघोड़ा इलाके में एनएच-53 के रेहटीखोल में नाकाबंदी की. इस नाकेबंदी के दौरान दो लग्जरी कार को रोका गया. इस कार के जरिए गांजे की तस्करी की जा रही थी.

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस को दोनों वाहनों से गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई. कुल 281 किलो 900 ग्राम गांजा मिला. पुलिस ने आरोपियों से पूछातछ की तो पता चला कि गांजे को ये लोग ओडिशा के फुलवानी से महाराष्ट्र के पुणे लेकर जा रहे थे. पुलिस ने तस्करों के पास से 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.

गांजा तस्करी करते पांच आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दो लग्जरी वाहन को जब रोका तो उसमें कुल पांच लोग सवार थे. इन लोगों से जब पूछताछ की गई तो सभी ने गांजा तस्करी की बात को स्वीकार कर लिया. उसके बाद महासमुंद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं.

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी

  • प्रशांत शंकर गोले
  • क्षितिज वीरसेन जाधव
  • अक्षय नंदकुमार निगम
  • अभिषेक डेविड जगले
  • महेश काटकर

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. अदालत ने सभी पांच आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.छापेमारी, चेकिंग और गिरफ्तारी की यह पूरी कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!