Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का महामंच

17

धनबादः झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने धनबाद में आयोजित बुक फेयर के उद्घाटन अवसर पर किताबों और संस्कृति के महत्व को प्रमुखता से रखा. उन्होंने कहा कि पुस्तक मेला केवल पुस्तकों का आयोजन नहीं, बल्कि ज्ञान, विचार और सांस्कृतिक संवाद का एक सशक्त मंच है. उनके अनुसार, किताबों में संचित ज्ञान समाज को दिशा देता है और पाठकों के भीतर नई सोच तथा सृजन की भावना को जन्म देता है.

धनबाद के लोग ज्ञान के प्रति सजग हैंः विधानसभा अध्यक्ष

रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि धनबाद, जो झारखंड की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, वहां के लोग आज भी ज्ञान के प्रति सजग हैं और ऐसे आयोजन उन्हें पुस्तकों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं.

कई जाने-माने लोग मौजूद रहे

शुक्रवार रात धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आयोजित दस दिवसीय बुक फेयर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया. इस मौके पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

हिंदी, अंग्रेजी और बांग्ला भाषा की पुस्तकों का विशाल संग्रह

3 अप्रैल से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलने वाले इस बुक फेयर में हिंदी, अंग्रेजी और बांग्ला भाषा की विभिन्न पुस्तकों का विशाल संग्रह उपलब्ध है. स्कूली बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, ताकि नई पीढ़ी को किताबों से जोड़ा जा सके.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा

बुक फेयर की थीम ‘फिरे देखा’ रखा गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को अतीत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है. इसके साथ ही हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ कोलकाता के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!