Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Muzaffarpur: थाने में चल रही थी शादी की पंचायत, पिता ने किया इनकार तो ट्रक के आगे कूदा प्रेमी; मची अ... Maharashtra News: महाराष्ट्र में गौ तस्करी करने वालों पर लगेगा 'मकोका'; गृह विभाग ने जारी किए बेहद स... Palamu News: पलामू में एकजुटता की मिसाल! ग्रामीणों ने मिलकर कराई अनाथ बेटी की शादी, पर्यावरणविद ने उ... Hazaribagh BJP Rift: हजारीबाग में सांसद बनाम विधायक; प्रदीप प्रसाद ने मनीष जायसवाल को दी 'धृतराष्ट्र... Ludhiana Theft Case: लुधियाना में चोरों का तांडव; दुगरी रोड पर एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूटे... Ludhiana Factory Accident: लुधियाना में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन फैक्ट्री में हाई वोल्टेज करंट की चपे... Pathankot Spy Arrest: पठानकोट में देश विरोधी बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश; पाकिस्तान को नेशनल हाईवे की ल... Punjab Weather: पंजाब में जेठ की तपती गर्मी के बीच तड़के हुई बारिश; 46 डिग्री पारे से मिली बड़ी राहत Gurdaspur Bus Accident: गुरदासपुर में अमृतसर-जम्मू टूरिस्ट बस पलटी; 2 यात्रियों की मौत, कई गाड़ियां ... Canada Spouse Visa Update: कनाडा स्पाउस वीजा नियमों में बड़ा बदलाव; SOWP के लिए अब IELTS पास करना हो...

Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिलेंडर जब्त

10

हजारीबागः जिले के चौपारण प्रखंड क्षेत्र में गैस वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. ईटीवी भारत ने इस खबर को बड़ी ही प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था. जिसके बाद प्रशासनिक पदाधिकारियों ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया है. इस दौरान कई अनियमितता पाई गई और 18 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं.

शुक्रवार देर शाम को जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया. इस कार्रवाई के दौरान कुल 18 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, डीएसओ ने गुप्त सूचना के आधार पर बसरिया निवासी पिंटू सोनी के घर छापेमारी कर 13 खाली गैस सिलेंडर और चौपारण निवासी उमेश केशरी के घर से 5 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए हैं. जब्त सभी सिलेंडरों को फिलहाल थाना में सुरक्षित रखा गया है. संबंधित लोगों को सिलेंडरों के वैध कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

गैस एजेंसी संचालकों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी

निरीक्षण के दौरान डीएसओ ने गैस एजेंसियों के संचालकों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने बताया कि नियमानुसार प्रत्येक गैस एजेंसी को प्रतिदिन कार्यालय खोलना अनिवार्य है और स्टॉक की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित करनी होती है. हालांकि, जांच के दौरान देविशिका गैस एजेंसी में यह व्यवस्था नहीं पाई गई, जो नियमों का उल्लंघन है.

वहीं एचपी गैस वितरक के गोदाम का ताला खुलवाकर जांच की गई और पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही गई. डीएसओ ने देविशिका एचपी गैस एजेंसी के संचालक से फोन पर बातचीत कर एक महीने में मात्र दो बार गैस आपूर्ति होने पर सवाल उठाया, जिस पर संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका.

गैस वितरकों के साथ डीएसओ करेंगे बैठक

डीएसओ ने स्पष्ट किया कि जल्द ही प्रखंड के सभी गैस वितरकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी. जिसमें सिलेंडर वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने पर चर्चा होगी. इस कार्रवाई में सीओ संजय यादव, एमओ विक्रम पांडेय सहित पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति रही. प्रशासन की इस सख्ती से गैस की कालाबाजारी पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!