Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अभेद्य सुरक्षा; BSF ने खुले हिस्सों में शुरू किया ब... Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान; 18 जून को वोटिंग, खरगे-... Delhi Riots Case: उमर खालिद को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली 3 दिन की अंतरिम जमानत; मां की सर्जरी के लिए र... Mount Everest Tragedy: माउंट एवरेस्ट फतह करने के बाद 2 भारतीय पर्वतारोहियों की मौत; नीचे उतरते समय ह... Uttarakhand News: 'सड़कों पर नमाज़ बर्दाश्त नहीं, कानून का राज सर्वोपरि'—सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड... Himachal School Bag Policy: हिमाचल में स्कूली बच्चों को भारी बस्ते से मुक्ति; शारीरिक वजन के 10% से ... Delhi Government: दिल्ली सरकार का बड़ा प्रशासनिक सुधार; ई-टेंडरिंग को डिजिटल बनाने के लिए DeGS और SB... J&K Highway Project: कटड़ा से कुलगाम तक बनेगा नया 4-लेन हाईवे कॉरिडोर; DPR के लिए टेंडर प्रक्रिया शु... Suvendu Adhikari Delhi Visit: सीएम बनने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले शुभेंदु अधिकारी; कैबिनेट व... UP Census 2027: उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 का शंखनाद; पहले ही दिन 1.35 करोड़ से अधिक मकानों को मिल...

बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी! रेलवे ने दी 3 नई ट्रेनों की सौगात, कल से शुरू होंगी नाइट फ्लाइट्स

22

बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय रेलवे ने बिहार को तीन नई नियमित ट्रेनों की सौगात दी है. रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद अब पटना से अहमदाबाद, पटना से राजगीर और सहरसा से जमालपुर के बीच नई ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है. इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट से भी हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है.

यात्रियों की भारी भीड़ और राजस्व को देखते हुए रेलवे ने पटना-अहमदाबाद रूट पर अमृत भारत एक्सप्रेस को नियमित करने का निर्णय लिया है. ट्रेन नंबर 21905 (अहमदाबाद-पटना) बुधवार शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से खुलेगी और गुरुवार रात 12:30 बजे पटना पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 21906 (पटना-अहमदाबाद) वापसी में यह शुक्रवार रात 10:30 बजे पटना से खुलेगी और रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

पटना-राजगीर और सहरसा-जमालपुर ट्रेनें

स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए दो अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों को मंजूरी दी गई है. पटना-राजगीर एक्सप्रेस (13354/13353), पटना से सुबह 9:20 बजे खुलकर दोपहर 12:45 बजे राजगीर पहुंचेगी. वापसी में राजगीर से शाम 3:10 बजे खुलकर 6:45 बजे पटना पहुंचेगी. सहरसा-जमालपुर मेमू (63398/63397), सहरसा से सुबह 5:15 बजे खुलेगी और 8:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी. वापसी में जमालपुर से रात 9:45 बजे खुलकर रात 1:00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

धनबाद-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का नया शेड्यूल

दानापुर मंडल के तहत एक और नई नियमित ट्रेन धनबाद-एलटीटी एक्सप्रेस (13379) सोमवार रात 11:00 बजे धनबाद से खुलेगी और बुधवार दोपहर 1:40 बजे मुंबई पहुंचेगी.

हवाई यात्रियों के लिए भी बड़ा अपडेट

रेलवे के साथ-साथ हवाई सफर करने वालों के लिए भी बड़ा अपडेट है. पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 29 मार्च से देर रात विमान सेवा फिर से शुरू हो रही है. पुणे-पटना फ्लाइट, इंडिगो का विमान रात 2:00 बजे पटना पहुंचेगा और 2:55 बजे वापस पुणे के लिए उड़ान भरेगा. 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक लागू नए शेड्यूल में कुल 44 विमान पटना से उड़ान भरेंगे, जिनमें दिल्ली के लिए 13 जोड़ी विमान शामिल हैं.

विकास की ओर बढ़ता बिहार

अमृत भारत योजना के तहत बिहार के कई स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है. नई ट्रेनों के परिचालन से दूसरे राज्यों में काम करने वाले बिहार के लोगों को पर्व-त्योहारों के समय घर आने-जाने में होने वाली किल्लत से बड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, रेलवे ने अभी इन ट्रेनों के नियमित परिचालन की सटीक तिथि घोषित नहीं की है, जिसकी घोषणा जल्द होने की उम्मीद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!