Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Fake News: 'व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी ... Delhi Mayor Election 2026: बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जी... West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों क... Supreme Court on I-PAC Raid: 'इससे राष्ट्रपति शासन की स्थिति पैदा हो सकती है', आई-पैक रेड मामले पर S... West Bengal Elections: 'झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा', वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ... Bengaluru: आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े क... पटना में गजब का फ्रॉड! रसगुल्ला खिलाकर हड़प ली करोड़ों की जमीन, न्याय की गुहार लेकर डिप्टी CM सम्राट... पति के दोस्त संग रचाई शादी, फिर WhatsApp स्टेटस लगाकर किया ऐलान; देखकर पति के उड़े होश, 2 साल पहले ह... शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; प... Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता...

मामला चंदन नगर नामकरण का,कौन सच्चा कौन झूठा? अपर आयुक्त,उपयंत्री पर उठ रही उंगली,कांग्रेस पार्षद का इशारा भी पांडे की तरफ

0 515

मामला चंदन नगर के नामकरण बोर्डों का,
कौन सच्चा कौन झूठा, अपर आयुक्त आ गए रडार पर,एक उपयंत्री की भूमिका भी संदेह के घेरे में।

✍️ अमित कुमार त्रिवेदी पत्रकार इंदौर

चंदन नगर के कांग्रेसी वार्ड 2 के अलग अलग मार्गो पर नगर निगम यातायात विभाग द्वारा बिना महापौर परिषद की अनुमति लिए नामकरण किए जाने का मामला अब तूल पकड़ रहा हैं। दरअसल उक्त पूरे मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस पूरे मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की बात मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव तक से कह चुके हैं। जबकि पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी नगर निगम के जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग कर चुके हैं। जबकि इस पूरे मामले में प्रथम दृष्टया दोषी लग रहे अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे विभाग को जानकारी ही नहीं होने की बात कह रहे है तो इधर स्थानीय पार्षद फातिमा खान ने भी 24 जून 2024 का एक पत्र जिम्मेदारों को साझा किया है। जिसमें उन्होंने उनके वार्ड में ऐसे नामकरण बोर्ड लगाने की मांग की हैं। ताकि आम जनता को हो रही परेशानी से उन्हें निजात मिल सके।

पांडे कह रहे उन्हें नहीं थी जानकारी। असल में हो नहीं सकता ऐसा।

नगर निगम यातायात विभाग अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे के विवादों के घिरने के बाद अब उक्त मामले से ही हाथ झटक रहे हैं। जबकि ऐसा होना मुमिकन नहीं है क्योंकि बिना वरिष्ठ जिम्मेदार अधिकारी की जानकारी में लाए ऐसा होना असंभव हैं।

उपयंत्री की भूमिका भी सामने आई।

उक्त विभाग में उपयंत्री विशाल राठौड़ की भूमिका भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि पांडे के अलावा यह उपयंत्री भी मामले में कहीं न कहीं पूरी तरह से शामिल हैं।

पार्षद ने अपर आयुक्त की बताई भूमिका।

इधर अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा कांग्रेस पार्षद फातिमा रफीक खान ने एक पत्र साझा किया हैं। जिसमें 13 जून 2024 की आवक जावक नंबर लिखा हुआ हैं। जो कि सालभर से ज्यादा पुराना हैं। लिहाजा अब पूरी कहानी नगर निगम यातायात विभाग अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे के ऊपर आकर रुक गई हैं। क्योंकि कांग्रेसी पार्षद ने भी उनकी ही और पूरे मामले को लेकर इशारा किया हैं।

महापौर पहले ही ले चुके क्लास।

इधर चंदन नगर के इस मामले के उजागर होने बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपर आयुक्त नरेंद्रनाथ पांडे की पहले ही जमकर क्लास ले चुके हैं। मेयर ने अपर आयुक्त पर सरकार विरोधी गतिविधियों और कामकाज करने तक की बात कह दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!