Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

सुशासन तिहार में हुआ ‘कुशासन’ का खुलासा! सांसद भोजराज नाग ने बालोद को बताया बस्तर से भी पिछड़ा, अधिकारियों के उड़े होश

66

बालोद : छत्तीसगढ़ सरकार शासन-प्रशासन के कार्यों का मूल्यांकन सुशासन तिहार में करती है. सुशासन तिहार के बालोद जिले के मटिया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी. लेकिन इस जानकारी को लेकर सांसद भोजराज नाग ने आपत्ति जताई और इसे बनावटी करार दे दिया.

सांसद और विधायक ने खोली पोल

सांसद भोजराज नाग मंच से ही कलेक्टर के सामने प्रशासन की पोल खोलने लगे उन्होंने कहा बालोद का बजट काफी अच्छा है. लेकिन बालोद तो बस्तर से भी पिछड़ा है, आखिर अधिकारी किस बात की वाहवाही लूट रहे हैं. थोड़ी देर के लिए माहौल शांत हो गया. मौका पाकर गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने कहा कि निराकरण के प्रशासनिक आंकड़े मैच नहीं खा रहे, प्रशासन स्पष्ट करे कितना निराकरण हुआ है.

कार्यों के मूल्यांकन का सुशासन
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए आम जनता को सुगम पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं.इसी मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता के बीच पहुंचकर शासन-प्रशासन के कार्यों के मूल्यांकन के लिए सुशासन तिहार 2026 का आयोजन कर रही है. मीडिया से बात करते हुए सांसद भोजराज नाग ने कहा कि सरकार की योजनाएं और जनता का फीडबैक लेने के लिए सुशासन दिया है.जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है,लेकिन सिर्फ घोषणा ही हो रही है.

मैंने यहां देखा कि जिला प्रशासन घोषणा प्रवाही बढ़ता जा रहा है, जिसको लेकर मैंने प्रशासन को फटकार लगाई है और सुधार के निर्देश दिए हैं.जनता को बेवकूफ बनाने का काम यहां पर प्रशासन कर रही है और बस्तर से भी अधिक का बजट बालोद जिले का है. लेकिन बस्तर से भी पिछड़ा हुआ बालोद जिला नजर आ रहा है- भोजराज नाग, सांसद

क्या हैं सरकारी आंकड़े ?

जनसमस्या निवारण शिविर में आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 870 में से 858 आवेदन, समाज कल्याण विभाग को 98 में से 98, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को 158 में से 149, ऊर्जा विभाग को 81 आवेदनों में से 26 आवेदन, कृषि विभाग को 37 में से 18, खाद्य विभाग को 47 में से 46 आवेदन, महिला बाल विकास विभाग को प्राप्त 61 में से 61, श्रम विभाग को प्राप्त 15 में से 14, शिक्षा विभाग को प्राप्त 17 में से 14 आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया. शिविर में आज विभागों से कुल 1556 आवेदन प्राप्त हुए थे. जिसमें से कुल 1390 आवेदनों का निराकरण किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!