Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो... INDORE महाजाम से परेशान आमजनता,कलेक्टर ने संभाला मोर्चा,MPRDC,मेट्रो,PWD,IDA के अधूरे निर्माण बनी मु... INDORE पार्ट THREE पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप,सरकारी जमीन निजी सड़क,तालाब पर कब्ज़ा...

Giridih News: दिलीप दास हत्याकांड की जांच तेज, कबरीबाद माइंस पहुंची FSL की टीम, जुटाए साक्ष्य

19

गिरिडीहः 5 मई को सीसीएल गिरिडीह एरिया के कबरीबाद माइंस के समीप क्रशर में खूनी संघर्ष हुआ. इस संघर्ष में खंडीहा निवासी दिलीप दास को चाकू से मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना को लेकर मुफ्फसिल थाना में कांड अंकित किया गया और सीसीएल प्रभारी सुरक्षा पदाधिकारी गुड़गु रामसागर समेत एक सुरक्षा गार्ड को जेल भेजा गया है. इन सबों के बीच सोमवार को फॉरेन्सिक की टीम उस घटनास्थल पर पहुंची जहां दिलीप दास को चाकू से मारने की बात कही जा रही है. टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से सैंपल उठाया गया. जबकि स्थानीय पूर्व मुखिया शंकर दास को भी मौके पर बुलाते हुए जानकारी ली गई.

🏍️ चश्मदीद युवक से पूछताछ और बाइक की तलाश

एफएसएल की टीम द्वारा उस बाइक की भी खोज की गई जिससे घायलवस्था में दिलीप को बैठाकर ले जाया गया था. हालांकि बाइक का पता नहीं चल सका. यहां एक युवक मिला जिसने कहा कि दिलीप को बाइक पर बैठाकर सदर अस्पताल ले जाया गया था लेकिन बाइक किसकी है इसकी जानकारी उसे नहीं है.

📋 अनुसंधानकर्ता के साथ समन्वय और साक्ष्य संकलन

इस दौरान कांड के अनुसंधानकर्ता को एफएसएल की टीम ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी और जानकारी ली भी. साथ ही साथ बताया गया कि आगे कैसे काम करना है. मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने कहा कि एफएसएल की टीम आयी थी. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर केस को मजबूत करने में जुटी है.

🔪 क्या है पूरा मामला: कोयला चोरी और हत्या का विवाद

बता दें कि पांच मई को क्रशर में दिलीप दास नामक युवक को चाकू मारा गया था. इससे पहले यहां पर कोयला चोरी को लेकर भी हिंसक झड़प हो गई थी. इस मामले में मृतक की मां के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी. पुलिस इस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है और अब फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!