Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Bathinda Weather Update: बठिंडा में धूल भरी आंधी और बारिश, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

18

बठिंडा: बठिंडा व आसपास के इलाके में दोपहर बाद चली धूल भरी हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। हवाओं के कारण बिजली व संचार व्यवस्था भी गड़बड़ा गई जिससे भी आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बेशक धूल मिट्टी वाली आंधी ने लोगों को परेशान किया लेकिन इससे तापमान में गिरावट देखने को मिली व लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

☁️ मौसम में बदलाव: सुबह सुहावना, दोपहर बाद चलीं तेज हवाएं

सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे व जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिस कारण सुबह मौसम सुहावना रहा। लेकिन दोपहर को फिर से गर्मी ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया जिससे दोपहर बाद तेज धूली भरी हवाएं चलने के बाद कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 1-2 दिनों के दौरान आसमान पर कुछ बादल छाए रह सकते हैं व धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं।

🚨 12 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट: 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

विभाग की ओर से 12 मई को ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार उक्त दिन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं व कहीं कहीं हल्की बारिश के भी आसार हैं। तेज हवाओं के चलते तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हुई जिस कारण लोगों को बढ़ रही गर्मी से कुछ राहत मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!