Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
Gangster Prince Khan: भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; धनबाद पुलिस ने आवास पर की कुर... Education Crisis: रांची यूनिवर्सिटी के ILS संस्थान पर BCI की टेढ़ी नजर; बुनियादी सुविधाओं के अभाव मे... Jharkhand Language Row: भाषा विवाद सुलझाने के लिए वित्त मंत्री के नेतृत्व में बनी समिति; अनुशंसा के ... Palamu News: पलामू में दर्दनाक हादसा! दीवार गिरने से मकान मालिक के बेटे और मजदूर की मौत, इलाके में श... Palamu Police News: पलामू पुलिस की हाईटेक पहल; नक्सल और अपराध रोकने के लिए 650 जगहों पर चिपकाए QR को... Ranchi Education News: रांची में शनिवार को RTE को लेकर बड़ी बैठक; सभी निजी स्कूलों के प्राचार्य को ह... Crime News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती का शव बरामद; प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका,... Jharkhand Politics: झारखंड में भाजपा का 'मटका फोड़' आंदोलन; हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, JMM के प... DSPMU News: खेल चयन और शिक्षकों की कार्यशैली पर भारी हंगामा; छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा 7 सूत्री म... Deoghar Heritage News: बाबा मंदिर के बाद अब प्राचीन धरोहरों से भी पहचान बनाएगा देवघर; खुदाई में मिली...

Crime News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती का शव बरामद; प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

1

लातेहारः जिला के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपे पंचायत के गेरुआ गांव के निकट स्थित जंगल में शुक्रवार को एक युवक और एक युवती का शव मिला. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है. पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है परंतु पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है.

दरअसल, शुक्रवार को गांव के कुछ लोग मवेशी चराने के लिए जंगल की ओर गए थे. इसी दौरान युवक और युवती का शव देखकर ग्रामीणों ने हल्ला मचाया. इसके बाद आसपास के ग्रामीण वहां जमा हुए और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रभात दास के निर्देश पर पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा के बाद शवों को कब्जे में ले लिया.

छानबीन में पता चला कि दोनों मनिका थाना क्षेत्र के ही रहने वाले थे. युवक की पहचान सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई. युवक की शादी भी कुछ महीने पूर्व ही हुई थी. हालांकि कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. संभावना जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग के मामले में ही दोनों ने आत्महत्या कर ली है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

इस संबंध में थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप से तो संभावना है कि यह आत्महत्या का मामला है. परंतु पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद काफी कुछ स्पष्ट हो पाएगा.

एक सप्ताह पहले भी मिला था प्रेमी युगल का शव

बता दें कि गत 1 मई को लातेहार सदर थाना क्षेत्र के रिचुघुटा में रेलवे लाइन के पास प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ था. हालांकि उस घटना में युवक के परिजनों का आरोप है कि दोनों की हत्या कर दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले के अनुसंधान भी कर रही है. लेकिन घटना के ठीक 8 दिन बाद जिले में एक बार फिर से प्रेमी युगल का शव बरामद होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!