Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क... INDORE मुख्यमंत्री के प्रभार का शहर,खतरे में इंदौर की जनता, ना निगमायुक्त को फ़िक्र,न किसी और को चिंत... दतिया उपचुनाव mp में नहीं बदलेगा टिकट, भाजपा का क्लेश ख़त्म! सीएम,प्रदेश अध्यक्ष,नरोत्तम मिश्रा की ब... दतिया उपचुनाव,भाजपा में बगावती दौर,वरिष्ठ नेता लगे डेमेज कंट्रोल में,नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक वनवा... INDORE आईडीए में फर्जीवाड़ा,गिरोह के तीन सदस्य धराएं,एक गिरोह अभी भी पुलिस की जद से बाहर,तीन आरोपित ... INDORE पार्ट 4, पर्यावरण का दुश्मन रॉयल ग्रीन काउंटी टाउनशिप कर्ताधर्ता और विकासकर्ता,गिट्टी मुरम चो...

Border Security News: भारत-पाक सीमा पर नेपाली नागरिक गिरफ्तार; पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश को BSF ने किया नाकाम

13

फिरोजपुर: बी.एस.एफ. ने फिरोजपुर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक नेपाली नागरिक को भारत से पाकिस्तान की ओर घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया है। वह बी.ओ.पी. बस्ती राम लाल के इलाके से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहा था।

पूछताछ के दौरान बी.एस.एफ. द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी नेपाली नागरिक निकला। जब बी.एस.एफ. ने गिरफ्तार आरोपी के परिवार से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि वह डेढ़ साल से घर से लापता था। गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शक्ति मंगर के रूप में हुई है।

संपर्क करने पर सिविल अस्पताल की मेडिकल अफसर डॉ. प्रीति गर्ग ने बताया कि बी.एस.एफ. इस व्यक्ति को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर लाई थी जिसका मेडिकल करने उपरांत उसे बी.एस.एफ. के साथ भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!