Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Ludhiana Accident: लुधियाना में ‘मौत का गोला’ बना रुई से भरा ट्रक; धूं-धूं कर जलती आग ने मचाया तांडव, सड़क पर मची अफरा-तफरी

23

लुधियाना: जिले में एक चलते ट्रक में आग लग गई। पक्खोवाल रोड के नारंगवाल चौक के पास एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। मंजर इतना खौफनाक था कि रुई से लदा हुआ वह ट्रक किसी चलते-फिरते आग के गोले में तब्दील हो गया और कई किलोमीटर तक सड़क पर मौत बनकर दौड़ता रहा।

आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के हाथ-पांव फूल गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह ट्रक धूं-धूं कर जलते हुए अपनी मंजिल की ओर नहीं, बल्कि तबाही की ओर बढ़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह किसी बड़े हादसे में बदल सकता, अगर ट्रक का ड्राइवर अपनी सूझबूझ न दिखाता। जैसे ही ट्रक में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी, ड्राइवर ने आपा नहीं खोया। घनी आबादी वाले इलाके में ट्रक रोकने के बजाय वह जलते हुए ट्रक को करीब 4 से 5 किलोमीटर तक भगाकर एक खाली मैदान की तरफ ले गया।

आग की तपिश इतनी ज्यादा थी कि ट्रक का लोहा पिघलने लगा था, उसका एकमात्र लक्ष्य ट्रक को भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर ले जाना था ताकि कोई बेगुनाह इसकी चपेट में न आए। खाली जगह पर ट्रक को सुरक्षित खड़ा करने के बाद ड्राइवर वहां से कहीं ओझल हो गया, जिसकी तलाश अब जारी है। स्थानीय निवासियों ने जब इस भयानक मंजर को देखा तो तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और भारी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक ट्रक में लदी हुई लाखों रुपये की रुई राख के ढेर में बदल चुकी थी और ट्रक का ढांचा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!