Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE जिम्मेदार दौरे, निरीक्षण,मीटिंगों में व्यस्त, शहर को बनाया अंधेरनगरी,साबित हो रहे चौपट राजा,ज... INDORE पुलिस का नशा मुक्ति अभियान बना जनजागरूकता का विषय, सड़कों से घरों तक नशे के दुष्परिणामों पर ह... INDORE आईडीए में जनसुनवाई की शुरुआत के बाद सीईओ का एक और नया नवाचार,तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ों भूख... INDORE पुलिस आयुक्त ने 7 बदमाशों को किया तीन महीनों के लिए तड़ीपार,3 लिस्टेड भरेंगे थानों में हाजरी। INDORE लापता खजराना अस्पताल,कलेक्टर की कब्ज़ा मुक्ति मुहिम का श्रीगणेश, प्रशासन- नगर निगम ने बेशकीमत... INDORE सरकारी जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं,कलेक्टर के सभी विभागों को निर्देश, अतिक्रमणकारियों पर भी... INDORE लापता खजराना अस्पताल,धरातल पर खाली जमीन,अब कांग्रेसी नेता का दावा कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने दी... INDORE नगर निगम मार्केट विभाग की अवैध विज्ञापनबाजों को खुली छूट! उल्लंघन करो और नाममात्र खानापूर्ति ... INDORE कनाडिया पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्करों का बड़ा नेटवर्क,16 लाख रुपए की एमडी ड्रग सहित कार बर... INDORE कनाडिया पुलिस पकड़े महंगे शौक के लिए मोबाइल झपटने वाले दो चोर,फिलहाल पूछताछ जारी खुलेंगे और क...

Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; मासूम बच्चा बाल-बाल बचा, इलाके में पसरा मातम

15

कवर्धा: कोलेगांव घोरपेन्द्री बासनी मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका 4 वर्षीय बालक सुरक्षित बच गया. बच्चे को कुछ चोटें आई है. घायल बच्चे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुण्डा में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, मृतक कृष्णा ऑढिले निवासी सारंगढ़ अपनी पत्नी कीर्ति ऑढिले और 4 वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से अपनी ससुराल कोलेगांव जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक को क्रॉस करते समय बाइक सड़क किनारे गीली मिट्टी में फिसल गई और अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे जा घुसी. हादसे में पति-पत्नी दोनों पर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बच्चा दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई, हालांकि वह घायल हो गया.

ट्रक चालक फरार

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है.

हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल और कुण्डा थाना के पास चक्काजाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. उनका कहना है कि सड़क के शोल्डर कटिंग में मुरुम की जगह मिट्टी का उपयोग किया गया, जो बारिश के कारण कीचड़ में बदल गई है. इससे आए दिन बाइक सवार और राहगीर फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं.

ग्रामीण सड़क निर्माण के ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण ठेकेदार के आने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं.

नहीं थम रहे सड़क हादसे

4 मई को भी पांडातराई में भीषण हादसा हुआ था, जिसमें 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुल से एक तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर नीचे गिरने से ये हादसा हुआ था.

23 अप्रैल को लोहारा थाना क्षेत्र के जरहाटोला गांव में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी.

23 अप्रैल को ही पोंडी चौकी थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर सड़क किनारे किराना दुकान में जा घुसी थी, जिसमें दुकान के अंदर मौजूद मां बेटी बुरी तरह घायल हो गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!