Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों का पहली बार हुआ ऐतिहासिक शपथविधि समारोह,जिसमें शामिल हुए सैक... IDA को PMAY से झटका,MR 11विस्थापन पड़ी खटाई में,प्रति फ्लैट 10 लाख रुपए घाटे की योजना,गुलमोहर-अमलतास... INDORE शहर में JIO AIRTEL सहित अन्य कम्पनियों के नेटवर्क धड़ाम,आपस में चल रहा कम्पीटीशन किसका ग्राहक... INDORE विश्व पर्यावरण दिवस, हवा में उड़ गया देश का पहला ऑक्सीजन पार्क,धरी रह गई सभी तैयारियां,कनाडिया... INDORE जल संरक्षण,नगर निगम महापौर सहित जिम्मेदार वर्षाजल को बचाने की कर रहे प्लानिंग,इवेंट,वहीं दूसर... दूषित पेयजल!,भाजपा कांग्रेस की जारी जुबानी जंग,जनता कंफ्यूज,जल संरक्षण को लेकर वार्ड की रैंकिंग!लेकि... INDORE कांग्रेस में कलेश, हाइड्रेंट पर चिंटू चौकसे का कब्ज़ा! बदनाम हो रही भाजपा,कांग्रेसी पार्षद के... Pune Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 18 पहुंचा; CID जांच शुरू, 8 पुलिसकर्मी निल... Weather Forecast: दिल्ली-NCR और UP-बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट; IMD ने जारी की भारी बारिश की चेताव... INDORE पानी के लेकर बवाल,शहरवासी चिंतित किसका करें यकीन किसका नहीं! पटवारी के आरोपों के बाद मेयर का ...

Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे का फैसला

134

 इंदौर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले ज्वेलर, बिल्डर और कारोबारी के स्वजन को जिला कोर्ट ने तीन करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दिलवाया। खास बात यह रही कि तीनों मृतकों के स्वजन ने उनके आयकर रिटर्न कोर्ट में प्रस्तुत किए थे। बीमा कंपनी ने इस पर आपत्ति ली और कहा कि कोई अन्य प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि जब आयकर रिटर्न उपलब्ध हैं, तो आय प्रमाणित करने के लिए किसी अन्य साक्ष्य की आवश्यकता नहीं है।

दुर्घटना 25 अक्टूबर 2024 को हुई थी। इंदौर निवासी 30 वर्षीय मो.आसिफ मंसूरी (आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी), 33 वर्षीय अब्दुल मन्नान कुरैशी (बिल्डर), 43 वर्षीय इमरान मंसूरी (कारोबारी), 44 वर्षीय समीद खान (सुपरवाइजर), 27 वर्षीय मो. जुबेर और 24 वर्षीय मो. ओसामा कार से अजमेर से गरीब नवाज के दर्शन कर इंदौर लौट रहे थे, कि सामने से आए कंटेनर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में मो. आसिफ, अब्दुल मन्नान, इमरान मंसूरी और समीद खान की मृत्यु हो गई। मो. जुबेर और मो. ओसामा घायल हो गए। इन सभी के स्वजन ने एडवोकेट राजेश खंडेलवाल के माध्यम से छह अलग-अलग प्रकरण कोर्ट में प्रस्तुत की।

कोर्ट ने इन सभी प्रकरणों का एक साथ निराकरण करते हुए आदेश पारित किया। एडवोकेट राजेश खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने मो. आसिफ मंसूरी, अब्दुल मन्नान और इमरान मंसूरी के तीन साल के आयकर रिटर्न अन्य दस्तावेजों के साथ कोर्ट में प्रस्तुत किए। कोर्ट को बताया कि तीनों का परिवार उन्हीं पर आश्रित था। मृत्यु होने की वजह से कारोबार तो प्रभावित हो ही रहा है साथ ही परिवार की कमाई का कोई दूसरा माध्यम भी नहीं रहा है।

एडवोकेट खंडेलवाल ने बताया कि कोर्ट ने मृतक मो. आसिफ मंसूरी के स्वजन को 1.06 करोड़ रुपये, अब्दुल मन्नान के स्वजन को 98 लाख रुपये, इमरान मंसूरी के स्वजन को 65 लाख रुपये और समीद खान के स्वजन को 15 लाख रुपये छह प्रतिशत ब्याज के साथ देने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा कोर्ट ने दोनों घायलों को भी लगभग 15 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!