Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Ludhiana News: नाजायज माइनिंग पर लुधियाना में बड़ा बवाल; 25-30 गांवों के सरपंचों ने डीसी को घेरा, दी आंदोलन की चेतावनी

19

लुधियाना: लुधियाना के ग्रामीण इलाकों में हो रही नाजायज माइनिंग के खिलाफ अब लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। इलाके के करीब 25 से 30 गांवों के सरपंचों, पंचों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर डिप्टी कमिश्नर लुधियाना को मांग पत्र सौंपा और इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

सरपंचों ने अपने मांग पत्र में साफ तौर पर लिखा है कि गांवों के आसपास अवैध तरीके से की जा रही माइनिंग के कारण धरती का कटाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे न केवल खेती योग्य जमीन को नुकसान हो रहा है बल्कि लोगों की जान-माल को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि कई स्थानों पर माइनिंग इतनी खतरनाक तरीके से की जा रही है कि सिर्फ 5 से 10 फुट की दूरी ही बची हुई है, और अगर समय रहते इसे नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में बड़ा हादसा हो सकता है।

मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि माइनिंग के कारण रास्ते टूट रहे हैं, जमीन धंस रही है और गांवों का वातावरण भी खराब हो रहा है। इससे आम लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंचों ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार इस मुद्दे को उठाया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिस कारण अब उन्हें मजबूर होकर सामूहिक रूप से प्रशासन के पास जाना पड़ा।

वहीं, डिप्टी कमिश्नर ने सरपंचों को भरोसा दिलाया है कि इस मामले में एक हफ्ते के अंदर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और अवैध माइनिंग को रोका जाएगा। इसके बावजूद सरपंचों और आम जनता ने साफ शब्दों में कहा कि अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करने से पीछे नहीं हटेंगे।

सरपंचों का कहना है

“हम इस नाजायज माइनिंग को बंद करवा कर ही रहेंगे, चाहे इसके लिए हमें सड़कों पर क्यों न उतरना पड़े।” लोगों ने यह भी कहा कि यह सिर्फ गांवों का मुद्दा नहीं है, बल्कि अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो यह पूरे लुधियाना शहर के लिए भी खतरा बन सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!