Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
INDORE, पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में चाकुबाजी की घटना से मचा हड़कंप,वीडियो हो रहा वायरल,पुलिस की भूमिका... INDORE,सायबर क्राइम मास्टरमाइंड पर पुलिस का शिकंजा,क्राइम ब्रांच ने किया मल्टी स्टेट फ्रॉड सिंडिकेट ... INDORE, नगर निगम राजस्व मनमानियों का विभाग,मनोरंजन कर,यूनीपोल, लॉलीपॉप,राजस्व वसूली सभी में फिसड्डी,... INDORE,कनाडिया थाना क्षेत्र, संपत ग्रीन्स में चोरों का आतंक,लाखों की चपत लगा चुके अज्ञात चोर, दशहत म... INDORE,जोनल कार्यालय 11 वार्ड 60, निगम तोड़ेगा शकील ओलंपिक का अवैध निर्माण,खजराना स्थित एक और अवैध न... INDORE, स्मार्ट हक़ीकत,जमीन में उतरी नहीं केबलें,अफसरों की जालसाजी! स्मार्ट क्षेत्र, आसमान में लटकते... INDORE,भागीरथपुरा दूषित जलकांड,36 मौतों का कौन जिम्मेदार,600 पन्नो की सीलबंद रिपोर्ट में निगम अधिकार... INDORE, पुलिस का रक्षाबंधन त्यौहार पर महिलाओं को तोहफ़ा,सुरक्षा के तैनात रहेगा शक्ति मोबाइल दल। INDORE,यूनीपोल, लॉलीपॉप अवैध होर्डिंगों की शहर में बाढ़,PRJ OOH, सुपीरियर सर्विसेज एडवायइजिग कंपनी कर... INDORE, नशे की लत ने बनाया मोबाइल स्नेचर,पुलिस ने महज 12 घंटों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,16 स्...

Crime News: शक के चक्कर में पति ने की पत्नी की हत्या; मासूम बच्चों के सामने ही उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

29

यमुनानगर: चरित्र पर शक के चलते एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यमुनानगर के शादीपुर इलाके में रहने वाले संतोष ने अपनी पत्नी नीलम की गला घोंटकर जान ले ली। इस वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना ने दो मासूम बच्चों को अनाथ होने की कगार पर खड़ा कर दिया है।

पुलिस जांच के अनुसार, संतोष को अपनी पत्नी नीलम के चरित्र पर संदेह था। इसी शक के चलते दो दिन पहले उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद संतोष अपने दोनों बच्चों को लेकर इधर-उधर घूमता रहा। बताया जा रहा है कि वह बच्चों को भी ठिकाने लगाने और खुद अपनी जान देने की फिराक में था। हालांकि, अंतिम समय में उसकी इंसानियत जाग उठी और वह थाने पहुंच गया।

इस मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि संतोष के दोनों बच्चे अपनी मां की हत्या के चश्मदीद गवाह हैं। बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ने ही उनकी मां को मौत के घाट उतारा है। समय रहते संतोष के सरेंडर करने से बच्चों की जान तो बच गई, लेकिन उनका भविष्य अब अंधकार में नजर आ रहा है।

संतोष उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और नीलम बिहार की थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था और रोजी-रोटी की तलाश में यमुनानगर के शादीपुर में आकर बसे थे। प्रेम विवाह होने के कारण परिवार से पहले ही दूरियां थीं, ऐसे में अब इन बच्चों की देखरेख करने वाला कोई नजदीकी रिश्तेदार भी मौके पर मौजूद नहीं है।वारदात के बाद आरोपी पिता अब सलाखों के पीछे है और मां दुनिया छोड़ चुकी है। बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि इन बच्चों की परवरिश और सुरक्षा की जिम्मेदारी अब कौन उठाएगा? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!